उत्तर प्रदेश के जौनपर में ऑक्सीजन सिलेंडर में हुए ।धमाके में 8 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. धमाके में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सूचना के मुताबिक यह धमाका जौनपुर के लाइनबाजार थाना क्षेत्र के जदगीश पट्टी में करीब शाम के 5 बजे हुए. ऑक्सीजन सिलेंडर के फटने से कई मकानों को भारी नुकसान पहुंचा और कुछ लोगों के मलबे में दबे होने की भी आशंका है. धमाका इतना जबरदस्त था कि वहां से गुजर रही एक बस भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई जबकि मृतको की शव इधर -उधर बिखरे गये।
घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए कई एंबुलेंस गाड़ियों को लगाया गया है और जिला प्रशासन की टीम ने भी राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है. जानकारी के मुताबिक जगदीशपुर से रेलवे क्रासिंग से शहर की तरफ आने वाली सड़क पर सिंह ऑक्सीजन गैस का गोदाम था उस में करीब पांच बजे अचानक में धमाका हो गया ।जिसके बाद पूरा का पूरा मकान धराशायी हो गया और लोग इसके अंदर दब गए.
स्थानीय लोगों के मुताबिक गोदाम में लगभग 2 दर्जन ऑक्सीजन सिलेंडर रखे गए थे लेकिन धमाका कुछ ही सिलेंडर में हुआ….



More Stories
गड्ढे मे फंसकर अनियंत्रित कार रेलवे ट्रैक पर चढ़ी, युवक की मौत-
अनियंत्रित बोलेरो सड़क पर रखे ईंट से टकराई सात घायल-
अनियंत्रित टेंपो ने कार को मारी टक्कर-