September 5, 2026

घर से तंग आकर युवक ने लगाई फांसी परिवार में मचा कोहराम-

Spread the love

*घर से तंग आकर युवक ने लगाई फांसी परिवार में मचा कोहराम*

 

*_खबर उत्तर प्रदेश के जनपद कौशांबी के थाना सराय अकिल क्षेत्र के रक्सराई गांव से है जहां देर रात रकसराई गांव में घर से तंग आकर युवक ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली जैसे ही परिवार वालों को सूचना मिली तो परिवार में कोहराम सा मच गया सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।*_

 

विक्रम गुप्ता पुत्र स्वर्गीय नवरंगी लाल गुप्ता उम्र 16 वर्ष जो खेती बारी करके परिवार का भरण पोषण करता था आसपास के लोगों का कहना था मां और बहन की दिमागी हालत ठीक नहीं है। वही घर में किसी बात को लेकर नाराज हो कर युवक ने कल 11 बजे रात को फांसी के फंदे से लटक कर युवक ने आत्महत्या कर ली सुबह जब परिवार वालों को पता चला तो परिवार में कोहराम स मच गया पिता की भी मृत्यु करीब 15 साल पहले हो गई है वह घर में युवक का बाबा साथ रहता है गांव के लोगों ने बताया कि बाबा से ही कुछ कहासुनी को लेकर नाराज होकर युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंचे तत्काल थाना सराय अकिल प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह व उपनिरीक्षक अमित कुमार पटेल ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच में जुट गए हैं।