*BIG BREAKING*
*Varanasi Commissionerate*
*पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़*
*आज तड़के रिंग रोड पर हुई मुठभेड़*
वाराणसी कमिश्नरेट के थाना बड़ागांव क्षेत्र में हुई मुठभेड़ ।
शातिर बदमाशों के मूवमेंट को इंटरसेप्ट करने हेतु वाराणसी कमिश्नरेट की क्राइम ब्रांच और बड़ागांव पुलिस की टीम ने की घेराबंदी ।
अपने को घिरता देख क्राइम ब्रांच और बड़ागांव पुलिस टीम पर बदमाशों ने कई राउंड फायर किया । क्राइम ब्रांच के आरक्षी शिव बाबू को लगी गोली ।
पुलिस की जवाबी कार्यवाही में दो बदमाश गंभीर रूप से घायल, तीसरा बदमाश मौके से हुआ फरार ।
बदमाशों के पास से बरामद हुआ एक 9 mm Browning पिस्टल और एक 32 बोर का पिस्टल ।
एक काले रंग की बाइक, मोबाइल फोन और कुछ कागजात बरामद ।
बदमाशों को समुचित इलाज हेतु अस्पताल भेजा गया है।
मौका ए वारदात के लिए फील्ड यूनिट सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी रवाना ।
हाल ही में दरोगा की लूटी हुई पिस्टल से बरामद 9 mm Browning पिस्टल के मिलान की कार्यवाही हेतु हेड आर्मोरर को भेजा गया ।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-