*वाराणसी : घर-प्रतिष्ठान में डेंगू का लार्वा मिला तो होगा केस, भरना होगा जुर्माना, अब स्वास्थ्य विभाग करेगा सख्ती*
*वाराणसी।* डेंगू नियंत्रण के लिए कवायद की जा रही है। इसके बावजूद केस कम नहीं हो रहे। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग अब सख्ती के मूड में है। घर, स्कूल व प्रतिष्ठान में यदि डेंगू का लार्वा मिला तो संबंधित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। वहीं जुर्माना भी भरना पड़ सकता है।
डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से कवायद की जा रही है। इसको लेकर जागरूकता अभियान चलाए जा रहे। वहीं स्र्कीनिंग भी की जा रही। इसके बावजूद कोई लाभ नहीं हो रहा। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग अब सख्त रुख अख्तियार करने के मूड में है। पहले डेंगू का लार्वा मिलने पर नोटिस दी जाती थी। दूसरी बार सफाई का खर्च लिया जाता था, लेकिन अब मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। वहीं पांच सौ से एक हजार रुपये तक जुर्माना भी वसूला जाएगा।
110 सर्विलांस टीमें सक्रिय
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार जिले में इस समय 110 सर्विलांस टीमें सक्रिय हैं। टीमों के सदस्य घर-घर जाकर स्क्रीनिंग कर रहे हैं। जलभराव वाले स्थानों को चिह्नित कर उन्हें खाली कराने के लिए नोटिस भी दी जा रही है। इस बार रोजाना डेंगू के नए केस सामने आ रहे हैं।

More Stories
वाराणसी में क्रिकेट कोच को दिनदहाड़े गोली मारने से मचा हड़कंप-
शिवपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर ,भगवानपुर के पास ब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से रामविलास (24)पुत्र मटरु यादव निवासी काजी सराय, हरहुआ की मौत-
स्वामी विवेकानंद राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सकों एवं उपलब्ध सेवाओं के आधार पर मरीजों को हर संभव चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करायी जा रही- सीएमओ