अपना प्रदेश उत्तर प्रदेश :
🕘लखनऊ:- भोजपुरी गायक और अभिनेता दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ बुधवार को बीजेपी में शामिल हो गए। भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाग उन्होंने अपने साथियों संग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की।
🕘लखनऊ:- वहां तिल-तिल कर मौत है। अपने अस्तित्व को मिटाकर एक जिंदा लाश बन जाने का विकल्प है। दिन का उजाला भी अंधेरी रात है। शाम से पूरी रात तक एक डर है कि कब कोई हमला करेगा और बेटियों को घर से उठा ले जाएगा। दौलत लूटेगा। हमको काट डालेगा। कुछ भयानक यादें हैं, जो पाकिस्तान के सिंध प्रांत से वर्षों पहले भारत आए हिंदुओं की हैं।
🕘वाराणसी:- ग्राम पंचायत पडरक्ष के टोला देवतरा में लगभग 9 बजे सुबह खाना बनाते समय घर की कच्ची दीवार गिर जाने से मां बेटी की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार कमला देवी पत्नी छोटेलाल (32) व छोटी लड़की आरती पुत्री छोटेलाल की दीवार के नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना पाकर पहुंची कोन पुलिस पोस्टमार्टम के लिए कार्यवाही में जुट गई है।
🕘बलिया:- भाजपा सांसद भरत सिंह ने कहा है कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के निर्णय से मर्माहत हूं। मुझे समझ में नहीँ आ रहा है कि मेरा टिकट क्यों काटा गया, मैं विद्यार्थी परिषद के माध्यम से छात्र राजनीति शुरु किया था। भाजपा से तीन बार विधायक और मंत्री रहा। सांसद बनकर भी मैंने ईमानदारी पूर्वक बलिया संसदीय क्षेत्र के जनता-जनार्दन की सेवा करने का प्रयास किया।
🕘गोरखपुर:- आधुनिक कोचों के निर्माण में जर्मनी मॉडल को अपनाने के चक्कर में रेलवे से एक बड़ी चूक हो गई है। इन कोचों को बनाने में रेलवे महिला और दिव्यांगों को ही भूल गया, जबकि सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन के मुताबिक ट्रेन में इन दोनों वर्गों के लिए कोच लगाना अनिवार्य है।
🕘गोरखपुर:- दहेज के लिए जिस विवाहिता के उत्पीडऩ करने और बंधक बनाने का मुकदमा दर्ज था, आठ माह बाद वह कैंपियरगंज रेलवे स्टेशन पर घूमती मिली। उसके पिता ने पति और ससुराल के अन्य लोगों के विरुद्ध दहेज के लिए हत्या करने के आरोप में मुकदमा दर्ज करा रखा था। हालांकि पकड़े जाने के बाद पुलिस को दिए गए बयान में ससुराल में किसी भी तरह का उत्पीडऩ होने से इन्कार किया है।
🕘प्रयागराज:- भारत निर्वाचन आयोग के निर्णय के अनुसार लोकसभा चुनाव में वोटर फोटो आइडी के विकल्प के रूप में मतदाताओं को अन्य फोटो पहचान दस्तावेज से मत देने की सुविधा दी गई है। प्रमुख वैकल्पिक फोटो पहचान पत्रों में पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, राज्य-केंद्र सरकार के लोक उपक्रम, पब्लिक-लिमिटेड कंपनियों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किए गए फोटोयुक्त सेवा पहचान-पत्र से वोट डाल सकेंगे।
🕘मेरठ:- पश्चिमी उत्तर प्रदेश में खाप का इतिहास जितना पुराना है, इनकी मान्यता और व्यवस्था भी उतनी ही मजबूत है। किसी दौर में कुरीतियों को दूर करने, शिक्षा के प्रचार-प्रसार आदि तक सीमित रहने वाली खाप मुल्क की आजादी के बाद धीरे-धीरे राजनीति में भी दखल देने लगीं।
🕘मेरठ:- 28 मार्च यानी गुरुवार को एनएच-58 स्थित सिवाया टोल प्लाजा के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान बनाया है। गाजियाबाद व मुजफ्फरनगर जिलों की ओर से आने वाले तमाम वाहन सुबह छह से दोपहर दो बजे डायवर्ट किए जाएंगे।
🕘आगरा:- अजी छोडि़ए साहब, हमें कौन पूछता है। ये तो हम हैं कि हर एक की खुशी की दुआ मनाते हैं, भला हमारी खुशी के मामले किसी के मसले कैसे हो सकते हैं। चुनाव में हमारी पूछ बस थोड़े बहुत वोट के कारण हो जाती है फिर कौन मुड़कर देखता है। मगर, शहर में इतने वोट है कि किसी की जीत हार का गणित बिठा सकें।
🕘आगरा:- आगरा में लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन के दौरान इंस्पेक्टर से भिडऩे वाले जलेसर विधायक के गनर को एसएसपी स्वप्निल ममगाई ने निलंबित कर दिया। उसकी जगह दूसरा गनर विधायक की सुरक्षा के लिए भेजा गया है।
🕘आगरा:- शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत निर्धन परिवारों के बच्चों को निजी स्कूलों में शिक्षा दिलाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभिभावकों को आवेदन करना है और बच्चों को आठवीं तक मुफ्त शिक्षा मिलेगी। हर निजी स्कूल को कुल छात्र संख्या के 25 फीसद निर्धन छात्रों को दाखिला देना अनिवार्य है। इसके लिए 31 मार्च तक आवेदन किए जा सकेंगे।
🕘अलीगढ़:- जिला सहकारी बैंक की कासिमपुर शाखा में 11 करोड़ रुपये के गबन का खुलासा हुआ है। तीन सदस्यीय कमेटी ने इस मामले की आठ माह तक आंतरिक जांच की। सोमवार को बैंक के सचिव विवेक भार्गव ने गबन के मुख्य सूत्रधार व नौ साल से शाखा के प्रबंधक सहित तीन को निलंबित करा दिया है। एक अन्य के निलंबन की कार्रवाई तय मानी जा रही है।
🕘अलीगढ़:- नई दिल्ली से सहरसा बिहार जा रही वैशाली एक्सप्रेस में मंगलवार की रात बच्चा गैंग ने ट्रेन में भीड़ का फायदा उठाते हुए कई यात्रियों के मोबाइल फोन व कीमती सामान को पार कर लिया। इस दौरान गैंग के दो सदस्यों को यात्रियों ने दबोच लिया जबकि उनके दो अन्य साथी मौका देखकर भाग गए। पकड़े गए दोनों आरोपितों को स्टेशन पर गाड़ी रुकने पर जीआरपी के हवाले कर दिया।
🕘कानपुर:- भाजपा द्वारा मंगलवार को घोषित सूची में कानपुर शहर देहात और आसपास परिक्षेत्र की छह सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा करने के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। भाजपा ने जिन चेहरों पर दांव लगाया है, वह सभी पुराने और मंझे हुए हैं। फतेहपुर, हमीरपुर, जालौन और फर्रुखाबाद में मौजूदा सांसदों को टिकट देकर सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है।
🕘कानपुर:- अभी कुछ देर में आता हूं, यह कहकर रिटायर्ड बीएसएनएल कर्मी स्कूटी से एलएलआर अस्पताल के लिए निकले थे। कुछ ही देर में उनकी मौत की खबर घर पहुंची तो कोहराम मच गया। जीटी रोड पर आफीसर्स कॉलोनी मोड़ के पास रोडवेज बस की टक्कर से स्कूटी सवार रिटायर्ड बीएसएनएल कर्मी की मौत हो गई। पुलिस ने शिनाख्त के बाद घर पर परिजनों को सूचना भिजवाई।
🕘मुरादाबाद:- सिविल लाइंस पुलिस द्वारा उत्पीडन किए जाने से परेशान एक महिला ने एसएसपी ऑफिस के सामने आत्मदाह का प्रयास किया। मौके पर मौजूद पुलिस वालों ने किसी तरह से बचाया। महिला थाना पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
अपना देश :
🕘 नई दिल्ली:- लाइव शो के दौरान एक टीवी एंकर पर की गई अभद्र टिप्पणी के मामले में पटियाला हाउस कोर्ट ने दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती के खिलाफ समन जारी किया है। अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट समर विशाल ने सोमनाथ भारती को 10 अप्रैल को पेश होने का आदेश दिया है। भारती के खिलाफ एंकर ने अदालत में मानहानि का केस किया है।
🕘नई दिल्ली:- आयकर विभाग ने दिल्ली में दो अलग-अलग लोगों के पास से 3.30 करोड़ रूपये कैश जब्त किये हैं। इन लोगों के पास से आभूषण भी जब्त किये गए हैं। आयकर विभाग के सूत्रों के अनुसार, एक शख्स के पास से 2.03 करोड़ और दूसरे के पास से 1.09 करोड़ कैश जब्त किये गए हैं।
🕘नई दिल्ली:- लोकसभा चुनाव से पहले दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। क्राइम ब्रांच ने अवैध हथियार बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 10 देसी पिस्तौल और 10 कारतूस बरामद किया है।
🕘अमृतसर:- शिरोमणि अकाली दल के प्रधान अौर पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल बुधवार को कांग्रेस पर जमकर हमला किया। उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को झूठा करार दिया तो पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ को ‘मेंटल’ करार दिया। उन्होंने आम आदमी पार्टी पर भी निशाना साधा। इसके साथ ही उन्होंने लाेकसभा चुनाव लड़ने के संकेत भी दिए।
🕘लुधियाना:- सरकारी स्कूलों में अकसर स्टूडेंट्स को जमीन पर बैठकर मिड- डे मील खाते हुए देखा जा सकता हैं, लेकिन सरकारी प्राइमरी स्कूल हैबोवाल कलां में ऐसा नहीं होगा। क्योंकि यहां मिड- डे मील खाने वाले स्टूडेंट्स के लिए डाइनिंग टेबल व कुर्सियों का बंदोबस्त किया गया है।
🕘लुधियाना:- पंजाब पुलिस की आर्गेनाइज्ड क्राइम कंट्रोल यूनिट (ओकू) टीम ने मंगलवार शाम लुधियाना-मालेरकोटला रोड पर स्थित कस्बा डेहलों में एक एनकाउंटर के दौरान सुखा काहलवां ग्रुप के गैंगस्टर अमरवीर सिंह उर्फ लाली चीमा और उसके साथी काका को गिरफ्तार कर लिया। उस दौरान चली गोलियों में लाली चीमा घायल हो गया।
🕘देहरादून:- सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने एंटी सैटेलाइट मिसाइल की गौरवशाली उपलब्धि हासिल करने पर देश के वैज्ञानिकों के साथ ही देश-प्रदेशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत अब अमरीका, रूस और चीन के बाद चैथी महाशक्ति बन गया है। एंटी सैटेलाइट मिसाइल तकनीक देश की रक्षा के लिए अभेद्य कवच है।
🕘नैनीताल:- हाई कोर्ट ने मृत आश्रित कोटे में शामिल विवाहित पुत्रियों को सरकारी नौकरी दिए जाने के मामले में अहम फैसला दिया है। मुख्य न्यायधीश की अध्यक्षता वाली लार्जर बेंच ने विवाहित पुत्री को परिवार का सदस्य माना है। कोर्ट ने साफ किया कि वह भी मृत आश्रित कोटे में नौकरी दिए जाने का अधिकार रखती है।
🕘रांची:- Lok Sabha Election 2019 – झारखंड में महागठबंधन टूट गया है। लोकसभा चुनाव के लिए राजद ने महागठबंधन से अलग राह पकड़ते हुए चतरा और पलामू दोनों संसदीय सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार दिए है।
🕘 छत्तीसगढ़ कोरबा:- पत्नी की जिद थी अलग रहेंगे और एक नई दुनिया बसाएंगे. लेकिन पति को ये सब पसंद नहीं था. वह अपने माता-पिता के पास रहना चाहता था, लेकिन जब बात नहीं बनी तो पत्नी मायके चली गई। युवक उसे मनाने अपनी बहन के साथ ससुराल पहुंचा, लेकिन उसकी सास ने मिलने नहीं दिया और भला बुरा कहकर बेइज्जत किया।इससे वह इतना आहत हो गया कि जहर खाकर जान दे दी।
🕘भोपाल:- लोकसभा चुनाव में उतरने से पहले सपाक्स पार्टी राजधानी में सम्मेलन आयोजित कर रही है। सम्मेलन 31 मार्च को होगा। इसमें मप्र की 15 सहित नौ राज्यों की 55 लोकसभा सीटों से पार्टी के टिकट पर मैदान में उतर रहे प्रत्याशियों की घोषणा होगी। इसके साथ ही पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की भी घोषणा की जा सकती है।
🕘धार/ धामनोद:- मांडू घाट के पास बंधाव गांव के बाहर मंगलवार रात करीब एक बजे मां के पास सो रहे छह माह के बच्चे को तेंदुआ अपने जबड़े में भरकर ले जाने लगा।तभी पिता की नींद खुल गई और शोर मचाने पर मासूम को छोड़कर तेंदुआ भाग निकला।
🕘नूरपुर:- Lok Sabha Election 2019 जिला कांगड़ा के जसूर स्थित इंडस्ट्रीयल पार्क बदूही में भाजपा की सभा में पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा प्रसन्नता है कि चुनाव प्रचार में भाजपा बहुत आगे है और कांग्रेस अभी चली भी नहीं है। पुत्र मोह तो सुना था पर पौत्र मोह पहली बार देखा।
🕘कोलकाता:- तृणमूल कांग्रेस प्रमुख व पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ‘मिशन शक्ति’ की सफलता के लिए डीआरडीओ की सराहना की और राष्ट्र के नाम संबोधन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि यह मोदी की एक और राजनीतिक लाभ से प्रेरित अंतहीन नौटंकी है।
🕘भुवनेश्वर:- ओडिशा में बीजू जनता दल (बीजद) ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए बुधवार को उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की है। पुनी संसदीय क्षेत्र से पिनाकी मिश्रा चुनाव लड़ेंगी। इसके अलावा बीजू जनता दल ने ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए भी 36 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है।
🕘अहमदाबाद:- प्रॉपर्टी टैक्स नहीं भरने के कारण गुजरात बीएसएनएल के सभी प्रमुख दफ्तरों पर महानगरपालिका ने ताला लगाया। मनपा ने दफ्तर सील करने साथ ही इससे छेड़छाड़ करने पर कानूनी कार्रवाई की भी चेतावनी दी है।
दुनिया :
🕘बीजिंग:- चीन ने बुधवार को भारत के उपग्रह रोधी मिसाइल परीक्षण पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। चीन ने उम्मीद जताई कि सभी देश बाहरी अंतरिक्ष में शांति बनाए रखेंगे। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को घोषणा की कि भारत ने एक जीवित उपग्रह को नष्ट कर एक एंटी-सैटेलाइट मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।
🕘लंदन:- अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की पत्नी मिशेल ओबामा की आत्मकथा ‘बिकमिंग’ बिक्री के लिहाज से नए कीर्तिमान रच रही है। अब तक इसकी एक करोड़ से ज्यादा प्रतियां बिक चुकी हैं। पिछले साल 13 नवंबर को बाजार में आई इस किताब की शुरुआती 15 दिनों में ही अमेरिका और कनाडा में 20 लाख से ज्यादा प्रतियां बिक गई थीं। ब्रिटेन में इसकी छह लाख प्रतियां खरीदी जा चुकी हैं।
🕘दुबई:- भारतीय समुदाय की मदद से दुबई के एनएमसी अस्पताल में भर्ती सुरेंद्र नाथ खन्ना को एयरलिफ्ट कराकर दिल्ली लाया गया है। पंजाब के रहने वाले सुरेंद्र अपने बेटे अनुभव खन्ना से मिलने यहां आए थे। सांस लेने में तकलीफ होने पर 15 मार्च को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
🕘वाशिंगटन:- वैज्ञानिकों ने एक ऐसी तकनीक ईजाद की है जिससे महिलाओं के लिए परिवार नियोजन बेहद आसान हो जाएगा। नई तकनीक से झुमके, अंगूठी और नेकलेस सरीखे गर्भनिरोधक गहनों के जरिये दवा को शरीर में पहुंचाया जाएगा।
🕘काठमांडू:- हिमालय पर बढ़ते प्रदूषण के असर का आकलन करने के लिए अमेरिकी वैज्ञानिकों का एक दल विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट के अभियान पर बुधवार को यहां से रवाना हुआ। वेस्टर्न वाशिंगटन विश्वविद्यालय के जॉन औल की अगुआई में वैज्ञानिकों का यह दल ग्लेशियरों पर जलवायु परिवर्तन के प्रभाव का भी अध्ययन करेगा।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-