May 13, 2026

बलिया में पूर्व प्रधान की रात में सोते समय हत्या, मचा हड़कंप-

Spread the love

*बलिया में पूर्व प्रधान की रात में सोते समय हत्या, मचा हड़कंप*

 

 

 

 

बलिया जिले के सुखपुरा थाना क्षेत्र के भलुई गांव में मंगलवार की रात बदमाशों ने पूर्व प्रधान की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दिया। हत्या की सूचना मिलते ही गांव में सनसनी फैल गयी। गजतन कि जानकारी होने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई।

 

जानकारी अनुसार सुखपुरा थाना क्षेत्र के भलुही गांव में सोमवार मंगलवार की रात किसी समय बदमाशों ने पूर्व प्रधान हृदयनारायण सिंह (66साल) की हत्या कर दी है। घटना की जानकारी मंगलवार की सुबह होते ही हड़कम्प मच गया। परिजनों ने बताया कि मृतक हृदयनारायण घर के बरामदे में सोये थे। हत्या की सूचना गांव में फैलते ही भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गये । सूचना मिलते ही सुखपुरा थानाध्यक्ष, पुलिस अधीक्षक राजकरण नय्यर मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। समाचार लिखे जाने तक तहरीर नहीं मिली थी और आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई थी। पुलिस छानबीन कर रही है।