प्रधानमंत्री ने आज राष्ट्र के नाम अपने संदेश में कहा- कुछ ही समय पूर्व भारत ने एक अभूतपूर्व सिद्धि हासिल की, भारत ने आज अपना नाम अंतरिक्ष महाशक्ति के रूप में दर्ज करवा दिया। अब तक दुनिया के तीन देश अमेरिका, रूस चीन के पास उपलब्धि थी। भारत चौथा देश है जिसके पास ये उपलब्धि है।
कुछ देर पहले भारत के वैज्ञानिकों ने लोअर अर्थ ऑर्बिट में लाइव सैटेलाइट को मार गिराया है। सिर्फ तीन मिनट में सफलता पूर्व यह ऑपरेशन पूरा किया गया, ‘मिशन शक्ति’ जिसमें उच्च कोटि की शक्ति आवश्यकता थी। प्रधानमंत्री ने कहा- मिशन शक्ति एक कठिन ऑपरेशन था वैज्ञानिकों ने मिशन शक्ति ऑपरेशन पूरा किया, यह हम सभी के लिए यह बेहद गर्व की बात है, यह भारत में ही निर्मित एंटी सैटेलाइट हाथियार ए-सैट के जरिए किया गया।
ऐंटी सैटलाइट वेपन ए- सैट सफलतापूर्वक लॉन्च कर लिया गया। मैं इसके लिए डीआरडीओ के सभी वैज्ञानिकों को इसके लिए बधाई देना चाहता हूं हम विश्व को बताता चाहते हैं कि जो उपबल्धि हमने हासिल की है वो किसी देश के विरोध में नहीं है। आज का यह परीक्षण किसी भी तरह के अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन नहीं करता है।हमारा उद्देश्य शांति बनाए रखना है।





More Stories
आज आसमान में ऐसा खगोलीय नजारा देखा जा रहा जिसमें सूरज के चारों ओर सतरंगी इंद्रधनुषीय घेरा बना हुआ-
कोरोना के नए वैरिएंट के कारण संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे-
देशभर में बढ़ रहे कोरोना केसों के बीच IIT कानपुर के प्रोफेसर मणींद्र अग्रवाल ने कहा-