*बलिया मे 12 वर्षीय चचेरी बहन से दुष्कर्म आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा!*
*(शीतल निर्भीक ब्यूरो)*
लखनऊ।उत्तर-प्रदेश के बलिया जिले की बैरिया क्षेत्र के एक गांव में 12 वर्षीय किशोरी के साथ तथाकथित तौर पर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय कर दिया।जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार बैरिया क्षेत्र के एक गांव निवासी 25 वर्षीय युवक ने रिश्ते में अपनी 12 वर्षीय चचेरी बहन के साथ बुधवार को बहला फुसलाकर दुष्कर्म किया। इसकी शिकायत पीड़िता ने अपने पिता से की। पिता ने बैरिया थाने में बुधवार की देर रात तहरीर दिया। पुलिस ने मामले की जांच कर धारा 376 (3) व पाक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के पास से गुरुवार को गिरफ्तार कर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।

More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
महिला ने युवक की बीच रोड पर की पिटाई-