*टप्पेबाजों के गैंग के साथ 20 हजार रुपये के इनामिया गिरफ्तार*
*कौशाम्बी* जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी सिराथू कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अभिलाष तिवारी मय हमराह उपनिरीक्षक सुनील यादव व हमराही कर्मचारीगण द्वारा मुखबिर की सूचना पर असदपुर हब्बूनगर से रुपये पैसों की धोखाधडी के थाना कड़ाधाम में 3 लाख 20 हजार रुपये की ठगी करने वाले वांछित अभियुक्त धीरज उर्फ अनुज सोनकर पुत्र चमनलाल निवासी ग्राम नरसिंहगढ़ थाना कुण्डा जनपद प्रतापगढ़ व दशरथ पुत्र सच्चन्द सोनी निवासी बिजलीपुर थाना नवाबगंज जनपद प्रयागराज को गिरफ्तार कर अभियुक्त धीरज की जामा तलाशी से एक अवैध तमंचा 315 बोर व एक अदद जिंदा कारतूस 315 बोर तथा 30 हजार 450 रुपए बरामद किया गया तथा अभियुक्त दशरथ उपरोक्त की जामातलाशी से 50 हजार 500 रुपये बरामद कर जो सम्बंधित मुकदमा थाना सैनी में 20 हजार रुपये का इनामिया है जो पुलिस पर फायरिंग करने के आरोप में पंजीकृत था दोनों अभियुक्तों के कब्जे से ठगी किए गए 03 लाख 20 हजार रुपये में से 84 हजार 950 रुपये बरामद होने पर अभियुक्तो के विरुद्ध विधिक कार्यवाही के पश्चात् अभियुक्तों को न्यायालय भेज दिया हैl FTR





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-