*हत्या के प्रयास में वांछित आरोपी अवैध असलहा व जिन्दा कारतूस के साथ दबोचा गया*
धूमनगंज प्रयागराज।हत्या के प्रयास के मामले में वांछित आरोपी को प्रयागराज नगर थाना धूमनगंज की पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है।प्रभारी निरीक्षक का कहना दर्ज मुकदमे के बाद से ही आरोपी की तलाश की जा रही थी उसे 315 बोर के अवैध असलहा व कारतूस के साथ क्षेत्र के निर्माणधीन रेलवे लाइन सिलना से पकड़ने में सफलता मिली।उक्त गिरफ्तारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज शैलेश कुमार पाण्डेय द्वारा अपराध मींटिंग में सभी थाना इन्चार्ज को वांछित अपराधियो की गिरफ्तारी करने हेतु दिए आदेश पर प्रभारी निरीक्षक धूमनगंज राजेश कुमार मौर्या के नेतृत्व में उपनिरीक्षक रणविजय सिंह अन्य हमराही सिपाहीयो की मदत से पीड़ित परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज मुकदमा 544/22 धारा 307 अन्य धारा से जुड़े आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।इस मामले का आरोपी गुलाम नबी उर्फ निक्कू पुत्र सगीर अहमद निवासी ग्राम भीटी थाना धूमनगंज प्रयागराज का रहने वाला है,जिसे एक 315 बोर व दो जिन्दा कारतूस के साथ नगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया और चालान करते हुए जेल के लिए रवाना किया।

More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
शुआट्स के कुलाधिपति, कुलपति समेत 11 के खिलाफ चार्जशीट फाइल-