*शंकरगढ़ क्षेत्र में अवैध एवं फर्जी तरीके से फलफूल रहे हैं दर्जनों पैथोलॉजी लैब______*
*शंकरगढ़ ब्लाक के आसपास खुले पैथोलॉजी लैब,जांच के नाम पर मरीजों के जिंदगी से कर खिलवाड़*
शंकरगढ़ (प्रयागराज) स्वास्थ्य विभाग की उदासीनता से शंकरगढ़ में फर्जी पैथलॉजी लैब का कारोबार खूब फलफूल रहा है। शंकरगढ़ ब्लॉक के सामने से लेकर शंकरगढ़ क्षेत्र के हर गली मोहल्ले क्लीनिक व नर्सिंग होम के आसपास कुकुरमुत्ते की तरह उपजे पैथोलॉजी लैबों में जहां एक तरफ मरीजों का आर्थिक शोषण होता है, वहीं उनके द्वारा किए गए जांच की गलत रिपोर्ट होने से मरीजों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है। केवल शहर में दर्जनभर से अधिक पैथोलॉजी लैब संचालित हो रहे हैं। लेकिन, स्वास्थ्य विभाग के पास पूरे शंकरगढ़ में सिर्फ दो तीन लैब ही रजिस्टर्ड हैं। बाकी क्षेत्र में दर्जनों पैथोलॉजी लैब फर्जी तरीके से संचालित हो रही है। शंकरगढ़ में ऐसे पैथोलॉजी लैबों की संख्या काफी अधिक हैं। केवल सदर बाजार में ही दर्जनों फर्जी लैब संचालित हैं वही कुछ ऐसे भी पैथोलॉजी लैब भी चल रहे हैं जीना लैबों में नौसिखिए खून निकाल रहे हैं। जांच कर रहे हैं और रिपोर्ट भी बनाकर दे दे रहे हैं। इतना ही नहीं उस रिपोर्ट पर किसी डॉक्टर का हस्ताक्षर ले लेते हैं। ये डॉक्टर कौन होता है कोई नहीं जानता। सभी की रिपोर्ट में किसी न किसी डॉक्टर का हस्ताक्षर रहता है। जबकि ऐसे कई जांच हैं जो सिर्फ एमडी (पैथोलॉजी) ही कर सकते हैं।
*क्या कहते हैं शंकरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक का*
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंकरगढ़ के अधीक्षक डॉ अभिषेक सिंह ने बताया कि विभाग द्वारा दिए गए गाइडलाइन के अनुसार ही पैथोलॉजी लैब का संचालन हो सकता है। उन्होंने कहा कि बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित पैथोलॉजी लैबों पर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी|

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-