July 15, 2026

चोरी की बाइक के साथ एक युवक किया गया गिरफ्तार-

Spread the love

*चोरी की बाइक के साथ *एक* युवक किया गया गिरफ्तार*

 

पुरामुफ्ती प्रयागराज।चेकिंग के दौरान पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक शातिर युवक को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने सघन पूछताछ करने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर युवक को जेल भेज दिया है।एसएसपी प्रयागराज शैलेश कुमार पाण्डेय द्वारा अपराधियो पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे सघन चेकिंग अभियान में आज रविवार को थानाध्यक्ष पुरामुफ्ती उपेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा गठित पुलिस टीम एसआई शिव प्रताप सिंह गठित अपनी टीम के साथ सीएटीसी गेट मारियाडीह जाने वाले रास्ते क्षेत्र में वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।इसी दौरान एक बाइक चालक आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने जब चालक को रुकने का इशारा किया तो भागने लगा।पुलिस टीम ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया।पकड़े गए युवक ने अपना नाम किशन पासी उर्फ रंकी पुत्र लालजी निवासी पेगहट थाना धूमनगंज प्रयागराज उम्र 20 वर्ष बताया। पुलिस ने गहनता से जांच की तो पता चला कि युवक के पास जो बाइक है चोरी की है।बाइक की नंबर प्लेट बदलकर उसे चला रहा था। पुलिस ने कुंडली खंगालने हुए युवक से पूछताछ के बाद रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया है। FTR NEWS