जीएनसी द्वारा आयोजित कोचेस की पाठशाला में बॉडीबिल्डिंग में पहचान बनाने वाले बॉडी बिल्डरों को अमित पुरवा ने किया सम्मानित
मुंबई से आय बॉलीवुड जिम ट्रेनर सऊद खान ने फिटनेस से जुड़ी बारीकियों की जानकारियां दी और जीएनसी फूड सप्लीमेंट्री के बारे में बताया।
प्रयागराज जर्नल न्यूट्रिशन सेंटर (GNC) द्वारा आयोजित कोचेस की पाठशाला में इलाहाबाद बॉडीबिल्डिंग फिटनेस एंड वेलफेयर एसोसिएशन से जुड़े प्रयागराज जनपद के समस्त बॉडीबिल्डर कार्यक्रम में उपस्थित हुए। बॉडीबिल्डर अमित पुरवार ने कार्यक्रम को प्रयागराज के सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित रामा कॉन्टिनेंटल होटल बैंक्विट हॉल में रखा। कार्यक्रम की शुरुआत में सीनियर बॉडी बिल्डर्स के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कोचेस पाठशाला में इलाहाबाद बॉडीबिल्डिंग फिटनेस एंड वेलफेयर एसोसिएशन से जुड़े बॉडीबिल्डर महिला वर्ग में शामिल अनुष्का गोस्वामी, चित्रां पाण्डेय पुरुष वर्ग में शामिल बॉडीबिल्डर अरशद खान, बी एन पांडे, ओसामा, आकाश यादव कुछ इस पाठशाला में आए हुए सभी बॉडी बिल्डरों को अमित पुरवार द्वारा शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कोचेस पाठशाला में आए हुए सभी बॉडी बिल्डरों को मुंबई से आय बॉलीवुड जिम ट्रेनर सऊद खान ने फिटनेस से जुड़ी बारीकियों की जानकारियां दी और जीएनसी फूड सप्लीमेंट्री के बारे में बताया।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-