June 12, 2026

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के साक्षात्कार 10 नवंबर से-

Spread the love

वाराणासी/दिनाँक:05 नवंबर 2022 (सू.वि.)

 

 

*विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के साक्षात्कार 10 नवंबर से*

 

उपायुक्त उद्योग वाराणासी द्वारा बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2022-2023 में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना अन्र्तगत योजना में प्रशिक्षण हेतु पुरूष एवं महिला अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र वेबपोर्टल WWW.DIUPMSME.UPSDC.GOV.IN पर आन लाईन आमंत्रित किया गया था। कार्यालय-उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्रलहरतारा वाराणसी में निम्न प्रकार निर्धारित तिथि को आवेदकों का साक्षत्कार किया जायेगा। बढ़ई, लोहार के साक्षात्कार 10 नवम्बर को, राज मिस्त्री, कुम्हार के 11 नवम्बर, हलवाई के 15 नवम्बर व दर्जी के 16 व 17 नवम्बर 2022 को 11बजे से आयोजित किये जायेंगे। अतः उपरोक्त देड के आवेदकों को सूचित किया जाता है कि अपने समस्त मूल प्रमाण पत्र जैसे- फार्म कापी,जाति प्रमाण-पत्र/ प्रधान / सभासद का प्रमाण पत्र,आधार कार्ड बैकं पास बुक के साथ साक्षात्कार में उपस्थित होना सुनिश्चित करें। उपरोक्त प्रमाण-पत्रो की फोटो कापी मान्य नही होगा।