वाराणसी/दिनांक 03 नवम्बर, 2022 (सू0वि0)
*07 नवम्बर तक प्रकाशित निर्वाचक नामावली का निरीक्षण तथा दावे आपत्तिया प्राप्त किया जायेगा*
*06 नवम्बर को विशेष अभियान के अन्तर्गत बीएलओ अपने मतदान स्थलों पर मतदाता सूची के साथ उपस्थित रहेगे*
*नियमानुसार परिवर्धन/संशोधन/अपमार्जन सम्बन्धित निर्धारित प्रारूप पर दावे/आपत्तियां प्राप्त करेंगे*
वाराणसी। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2022 के अन्तर्गत निर्धारित समय सारिणी के अनुसार 01 से 07 नवम्बर तक प्रकाशित निर्वाचक नामावली का निरीक्षण तथा दावे आपत्तिया प्राप्त किया जाना है।
तदक्रम में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) रण विजय सिंह ने बताया कि जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (न0नि0) के निर्देशानुसार 06 नवम्बर को विशेष अभियान के अन्तर्गत समस्त बीएलओ अपने-अपने आवटित मतदान स्थलों पर मतदाता सूची के साथ पूर्वान्ह 10.00 बजे से अपरान्ह 5.00 उपस्थित रहेगे तथा नियमानुसार परिवर्धन/संशोधन/अपमार्जन सम्बन्धित निर्धारित प्रारूप पर दावे/आपत्तियां प्राप्त करेंगे। तदोपरान्त आवश्यक कार्यवाही हेतु अपने से संबंधित सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को उपलब्ध करायेगे। साथ ही नियुक्त समस्त पर्यवेक्षक/सेक्टर आफिसर द्वारा अपने देख-रेख में चुका कार्य कुशलतापूर्वक कराया जायेगा।





More Stories
वाराणसी में क्रिकेट कोच को दिनदहाड़े गोली मारने से मचा हड़कंप-
शिवपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर ,भगवानपुर के पास ब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से रामविलास (24)पुत्र मटरु यादव निवासी काजी सराय, हरहुआ की मौत-
स्वामी विवेकानंद राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सकों एवं उपलब्ध सेवाओं के आधार पर मरीजों को हर संभव चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करायी जा रही- सीएमओ