*डेंगू से हुई चार लोगों की मौत*
*हर्रायपुर कौशाम्बी* मूरतगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत आलामचंद्र गांव मे डेंगू से पीड़ित 3 लोगों की सोमवार को मौत हो गई है एक व्यक्ति की रविवार को मौत हो चुकी है लगातार डेंगू से हो रही मौत के चलते लोगों में दहशत और भय का माहौल व्याप्त है लेकिन सरकारी स्वास्थ्य महकमा लगातार हो रही मौत को डेंगू से मौत मानने को तैयार नहीं है
बताया जाता है कि आलम चंद गांव निवासी कक्षा 9 का छात्र जतिन गुप्ता उम्र 18 वर्ष पुत्र निरंजन गुप्ता को रविवार की रात को हल्का सा बुखार आया परिजनों ने उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसे डेंगू पीड़ित बताया और इलाज के दौरान सोमवार की सुबह 9:00 बजे उसकी मौत हो गई है उसी मोहल्ले का अंजित सरोज उम्र पंद्रह माह पुत्र राजेश कुमार और गांव के ही अलसिया उम्र चौदह माह पुत्री कलामुद्दीन को रविवार को तेज बुखार आया था उनको न्यू जनता हॉस्पिटल मूरतगंज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहाँ डाक्टरों ने बताया कि इसको जांच करने पर डेंगू है एक दिन इलाज के पश्चात उनकी भी मौत हो गई लगातार हो रही मौत से पीड़ित परिजनों में कोहराम मचा है एक व्यक्ति की इसके पहले भी मौत हो चुकी है जिस पर निजी अस्पताल ने डेंगू की बात कही थी हालांकि सरकारी अस्पताल के चिकित्सक लगातार हो रही मौत को डेंगू मानने को तैयार नहीं हैl
FTR

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-