प्रयागराज : पहले थाना फिर एसएसपी कार्यालय पर किया प्रदर्शनl
नवाबगंज में आठ साल की बच्ची से गंदी हरकत करने वालों की गिरफ्तारी न होने पर मंगलवार सुबह स्थानीय लोग भड़क उठे। दर्जनों व्यापारी और ग्रामीण नवाबगंज थाने पहुंचे और वहां पर घेराव किया। थानेदार अनूप सिंह ने जल्द ही कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। लेकिन लोग इससे संतुष्ट नहीं हुए। नवाबगंज से सीधे एसएसपी कार्यालय पहुंचे। यहां पर विरोध जताया। पुलिस अफसरों से मिलकर तत्काल कार्रवाई की मांगी की। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की तलाश में क्राइम ब्रांच को भी लगाया गया है। बता दें कि तीन दिन पहले आठ साल की बच्ची दूध लेकर घर लौट रही थी। रास्ते में गांव के ही तीन किशोरों ने उसके मुंह में रूमाल ठूस दिया। इसके बाद अगवा करके सड़क किनारे ले गए और वहां पर अश्लील हरकत करने लगे। उसी वक्त किसी ने देख लिया तो आरोपी भाग निकले। नवाबगंज पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी नहीं मिले। बीते रविवार को पुलिस ने आरोपियों को शरण देने के आरोप में पांच लोगों को जेल भेजा था। FTR





More Stories
शुआट्स के कुलाधिपति, कुलपति समेत 11 के खिलाफ चार्जशीट फाइल-
बसपा महापौर प्रत्याशी सईद अहमद के बड़े बेटे के बाद छोटे बेटे पर भी मामला दर्ज-
50 हजार की इनामी शाइस्ता की तलाश में यू पी एस टी एफ टीम ने धूमनगंज पुलिस संग मारा छापा-