*अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ एक गिरफ्तार*
शंकरगढ़ प्रयागराज।शंकरगढ़ की पुलिस ने थाना क्षेत्र कल्याणपुर नाला की पुलिया से एक अवैध तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस के साथ एक ब्यक्ति को दबोचा है। गिरफ्तार ब्यक्ति की पहचान नरेश इंटरनेशनल स्कूल के पास रानीगंज के गोविन्द प्रसाद विश्वकर्मा उर्फ बुद्धिमान पुत्र स्व0 भोलानाथ विश्वकर्मा के रूप में हुई है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज शैलेश कुमार पाण्डेय द्वारा अपराधियो पर अंकुश लगाने हेतु दिए गये निर्देश के कड़ी में एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित व क्षेत्राधिकारी बारा के निर्देशन में थानाध्यक्ष शंकरगढ़ मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक ऋतुराज सिंह कांस्टेबल शशिकान्त द्वारा आज सुरक्षा गश्त किया जा रहा था तभी कल्याणपुर नाला पुलिया क्षेत्र में एक शातिर ब्यक्ति की होने की गुप्त सुना सूचना मिली गश्त पुलिस बल सूचना पर यकीन कर मौके पर पहुंची मौजूद युवक को तमंचा तथा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने अवैध तमंचा व कारतूस समेत पकड़े गये ब्यक्ति को थाना शंकरगढ़ पर ले आये जहा पूंछतांछ के बाद उसके विरुद्ध आयुध अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत कर आगे की नियमानुसार विधिक कार्यवाही को पूरा किया।

More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
शुआट्स के कुलाधिपति, कुलपति समेत 11 के खिलाफ चार्जशीट फाइल-