June 12, 2026

सरायअकिल थाना क्षेत्र के जुगराजपुर में शुक्रवार की रात चोरों ने पांच घरों में सेंधमारी-

Spread the love

*सरायअकिल थाना क्षेत्र के जुगराजपुर में शुक्रवार की रात चोरों ने पांच घरों में सेंधमारी*

 

*घर के भीतर घुसे चोरों ने नकदी समेत करीब पांच लाख रुपये का सामान कर दिया पार*

 

*घटना की जानकारी पीड़ित परिवार के लोगों का सुबह हुई। गांव पहुंची पुलिस ने मौका-मुआयना करते हुए पीड़ितों से तहरीर लेकर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।*

 

*चायल* सराय अकिल थाना अन्तर्गत जुगराजपुर निवासी राम तीरथ शुक्रवार की रात परिवार के साथ घर के बाहर बरामदे में सो रहा थे।आधी रात घर के पीछे की दीवार में सेंध लगाकर भीतर घुसे चोरों ने आलमारी का ताला तोड़कर दस हजार नकदी के साथ करीब तीन लाख रुपये के गहने पार कर दिए। यहां के बाद चोरों ने पड़ोस में राजकुमारी पत्नी रामदीन के घर सेंधमारी कर नकदी समेत करीब एक लाख का सामान पार कर दिया। राजकुमारी बेटी की शादी की तैयारी कर रही थी। इसके बाद चोरों ने भोंदल के किराने की दुकान खंगाली। जाते-जाते चोरों ने अमृतलाल व पड़ोसी अदालती के घर सेंधमारी कर चोरी का प्रयास किया। हालांकि यहां से चोरों के हाथ कुछ नहीं लगा। घटना की जानकारी पीड़ित परिवार के लोगों को सुबह हुई। गांव पहुंची पुलिस ने मौका-मुआयना करते हुए पीड़ितों की तहरीर पर मामले की तहकीकात शुरू कर दी है। आरोप है कि पुलिस की गश्त नहीं होने से लगातार वारदाते हो रही हैं। शिकायत के बाद भी पुलिस चोरी की रिपोर्ट दर्ज करने से कतरा रही है। FTR