June 12, 2026

छठ पूजा में सुरक्षा के लिए सीओ ने की पुलिसकर्मियों की बैठक-

Spread the love

*गोरखपुर*

 

*छठ पूजा में सुरक्षा के लिए सीओ ने की पुलिसकर्मियों की बैठक*

 

छठ महापर्व के दौरान बाजारों में होने वाली भीड़ व छठ घाटों पर पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सीओ चौरीचौरा अंजनी कुमार पांडेय ने चौरीचौरा व झंगहा थाने में अपने मातहतों के साथ बैठक किया। उन्होंने छठ महापर्व में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखने का निर्देश दिया।

सीओ ने मातहतों को निर्देश दिया कि प्रत्येक गांव के छठ घाटों का चिन्हीकरण कर लें। और यदि वहां साफ सफाई नहीं है, तो वहां के सम्बंधित ग्राम प्रधान, तहसील या नगर पंचायत से सम्पर्क कर सफाई व्यवस्था और पर्याप्त लाइट व्यवस्था सुनिश्चित करें। बाजारों में लगने वाली भीड़ के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था के लिए बाजारों में पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाए। ताकि छठ व्रतियों को किसी तरह की कोई परेशानी न होने पाए। त्योहार में महिला सुरक्षा पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया। अराजक तत्वों पर विशेष नजर रखने को कहा। बैठक के दौरान प्रभारी निरीक्षक जयंत कुमार सिंह, एसआई प्रदीप सिंह, चौकी प्रभारी सोनबरसा विशाल उपाध्याय, चौकी प्रभारी मुंडेरा बाजार अवधेश पाण्डेय, एसआई चन्दन राय, आलोक सिंह, जितेंद्र यादव सहित सभी पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।