May 5, 2026

*89ग्राम मादक द्रव्य् हीरोइन के साथ दो गिरफ्तार*

Spread the love

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वाराणसी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 24-03-2019 को उ0नि0 मनीष कुमार सिंह मय हमराह पुलिस बल के देखभाल क्षेत्र/गस्त के दौरान एक व्यक्ति को पिशाच मोचन कुण्ड के पास से एक व्यक्ति को संदेह के आधार पर पकड़ कर तलाशी ली गयी तो उसके कब्जे से एक पालिथिन में 89 ग्राम हेरोईन बरामद हुआ।
उ0नि0 मिर्जा रिजवान बेग चौकी प्रभारी रोडवेज मय हमराह पुलिस बल के देखभाल चौकी क्षेत्र, तलाश वांछित अपराधीगण के चौकी क्षेत्र में पैदल अन्ध्रापुल की तरफ रोडवेज से होकर जा रहा थे कि अन्ध्रापुर पुल के पावा के निचे बैठे तीन चार लोग हम पुलिस वालों को आता देखकर अन्ध्रापुल की तरफ भागे शक होने पर दौडाकर पिछा किया गया और 15-20 कदम की दूरी पर जाते जाते एक व्यक्ति को समय 16.25 बजे पकड़ लिया गया तथा तीन व्यक्ति भागने मे सफल रहे। पकड़ गये व्यक्ति से पूछताछ व जामा तलाशी ली गयी तो उसके पास से 102 ग्राम मादक पदार्थ हेरोईन व बिक्री का कुल 1100/- रूपया बरामद हुआ। उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना सिगरा पुलिस द्वारा अभियुक्तगण उपरोक्त को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण
यादवन पुत्र सेंगर निवासी तिरुवरमपुर, त्रिचिरापल्ली शहर, तमिलनाडू, भारत उम्र- 35 वर्ष अंगद मोदन वाल पुत्र हरिहर मोदन वाल निवासी शीतला चौकिया धामस लाइन बाजार, जौनपुर उम्र- 27 वर्ष है