*गोरखपुर*
*झंगहा में पचास हजार नही दिया तो विवाहिता को घर से निकाला*
झंगहा क्षेत्र के विशुनपुरा गांव निवासिनी पूनम देवी का आरोप है कि दहेज में पचास हजार रुपए के लिए ससुरालियों ने मारपीट कर उसे घर से भगा दिया।
पूनम की तहरीर पर झंगहा पुलिस ने गुरुवार को पति उमेश साहनी, सांस बिजली देवी, जेठानी मुन्नी देवी,ननद गुड्डी तथा देवर कमलेश और निरंजन के विरुद्ध 498ए, 323, 504, 506, 427 तथा 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पूनम की शादी वर्ष 2006 में झंगहा थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव निवासी उमेश साहनी से हुई थी। पूनम के अनुसार पचास हजार रुपए की मांग कर रहे थे।

More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
महिला ने युवक की बीच रोड पर की पिटाई-