सी एच सी अधीक्षक डॉ मुक्तेश्वर द्विवेदी के नेतृत्व मे स्वास्थ्य टीम ने छोलाछाप डॉक्टर का क्लीनिक किया सील________
कौशांबी: चायल सी एच सी अधीक्षक डॉ मुकेश द्विवेदी के नेतृत्व मे झोलाछाप डॉक्टर के क्लीनिक/ अस्पताल को किया गया सील।
आज दिन 27 अक्टूबर 22 को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कौशांबी के आदेश पर मुरादपुर- फतेहपुर -शहाबपुर मे 25 अक्टूबर 22 को मृतक आशा देवी पत्नी सुग्गी लाल की बीमारी का इलाज एक झोलाछाप डॉक्टर रामबाबू के द्वारा गलत तरीके से किए जाने के कारण आशा देवी की मृत्यु हो गई थी, जिसका संज्ञान लेते हुए जिला चिकित्सा अधिकारी कौशांबी ने झोलाछाप डॉक्टर के क्लीनिक /अस्पताल को सील करने का आदेश दिया। आदेशानुसार चायल सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर मुक्तेश्वर द्विवेदी के द्वारा एसडीएम चायल से सुरक्षा हेतु पुलिस बल की मांग करते हुए एक टीम का गठन किया गया। जिसमें सीएससी अधीक्षक डॉ मुक्तेश्वर द्विवेदी के नेतृत्व में डॉ अमित सिंह, डॉक्टर आजम खान, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक शैलेंद्र कुमार, शेर सिंह (डीवीसी) प्रयोगशाला प्राविधिक तारा सिंह व पिपरी थाना इंस्पेक्टर श्रवण कुमार सिंह तथा उनकी टीम एवं ग्राम प्रधान गणेश पाल की मौजूदगी में झोलाछाप डॉक्टर के अस्पताल का निरीक्षण किया गया जिसमें झोलाछाप डाक्टर रामबाबू अनुपश्थित पाया गया। क्लीनिक/ अस्पताल के साजो सामान के साथ स्वास्थ्य टीम ने चिकित्सकों व पुलिस बल की उपस्थिति में सील कर दिया|

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-