June 12, 2026

मंत्री नरेन्द्र कश्यप का जनपद प्रयागराज में करेंगे प्रयागराज मण्डल के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभागों की समीक्षा बैठक –

Spread the love

मंत्री नरेन्द्र कश्यप का जनपद प्रयागराज में करेंगे प्रयागराज मण्डल के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभागों की समीक्षा बैठक

26 अक्टूबर 2022 लखनऊ।

प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेन्द्र कश्यप 28 अक्टूबर 2022 को जनपद प्रयागराज में पूर्वाह्न 11 बजे से 12 बजे तक जिला पंचायत सभागार में आयोजित क्षेत्रीय

प्रशिक्षण वर्ग शिविर में प्रतिभाग करेंगे। इसके बाद अपराह्न 01 बजे से 02 बजे तक सरकिट हाउस, प्रयागराज में प्रयागराज मण्डल के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभागों की मण्डलीय व जनपदीय विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। अपराह्न 02 बजे से 03 बजे तक जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद रात्रि में जनपद गाजियाबाद के लिए प्रस्थान करेंगे।