05 देशी बम के साथ एक युवक गिरफ्तार
धूमनगंज प्रयागराज।थाना धूमनगंज नगर क्षेत्र में भय का माहौल बनाना तथा विस्फोटक सामान लेकर घूमना आज एक युवक को महंगा पड़ गया पुलिस ने मुखबीर की सटीक सूचना एक मन्दिर से गिरफ्तार कर और लिखा पढ़ी के बाद उसे जेल भेज दिया है।एसएसपी प्रयागराज शैलेश कुमार पाण्डेय द्वारा सभी थाना प्रभारीयो को अपने अपने क्षेत्रो में कानून ब्यबस्था बनाये रखने तथा अपराधियो पर अंकुश लगाने हेतु दिये गये निर्देश के अनुपालन में आज प्रयागराज नगर थाना धूमनगंज प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार मौर्या के कुशल नेतृत्व में उप निरीक्षक प्रीत कुमार पाण्डेय दरोगा विपिन कुमार वर्मा अन्य हमराही सिपाही के साथ क्षेत्र में सुरक्षा गश्त में लगे हुए थे।तभी मुखबिर की सूचना पर यकीन कर पुलिस टीम थाना क्षेत्र अयप्पा मन्दिर के निकट खड़े एक शातिर युवक अपने गिरफ्त में लिया। और तलासी ली तो उसके कब्जे से 05 अवैध देशी बम बरामद हुए। मौजूद पुलिस फोर्स तुरन्त हरकत में आयी उसे बम समेत हिरासत में लिया और लेकर थाने ले आयी जहा सघन पूछताछ में गिरफ्तार युवक ने अपना नाम वीरू कुमार पुत्र स्यामलाल नीवा थाना धूमनगंज जनपद प्रयागराज उम्र करीब 28 वर्ष बताया।पुलिस ने पूछताछ व आगे की नियमानुसार कार्यवाही को पूरा किया।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-