*प्रेस नोट थाना खोराबार जनपद गोरखपुर दिनांक 25.10.2022*
*नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी करने के आरोप में अभियुक्त गिरफ्तार*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर के निर्देशन में व पुलिस अधीक्षक नगर के मार्ग दर्शन में तथा क्षेत्राधिकारी कैण्ट के नेतृत्व में, वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत मु0अ0सं0 615/2022 धारा 354,323,504,506 भा0द0वि0 व 7/8 पाक्सो एक्ट से संबंधित अभियुक्त शिवा निषाद पुत्र रामस्वरुप निषाद निवासी ग्राम जंगल सिकरी थाना खोराबार,गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया ।
घटना का संक्षिप्त विवरण- पीड़िता दिनांक 14/10/2022 को अपने स्कूल दिव्य इन्टरनेशनल स्कूल से घर आ रही थी कि अभियुक्त शिवा निषाद उपरोक्त पीड़िता का हाथ पकड़कर खिचने लगा, पीड़िता द्वारा मना करने व चिल्लाने पर उपरोक्त शिवा निषाद पीड़िता को मारा पीटा जिसके संबंध में वादी की तहरीर के अनुसार थाना खोराबार पर मु0अ0सं0 615/2022 धारा 354,323,504,506 भा0द0वि0 व 7/8 पाक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया है ।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पता-*
1. शिवा निषाद पुत्र रामस्वरुप निषाद निवासी ग्राम जंगल सिकरी थाना खोराबार,गोरखपुर
*गिरफ्तारी के अभियोग का विवरण-*
1- मु0अ0सं0 615/2022 धारा 354,323,504,506 भा0द0वि0 व 7/8 पाक्सो थाना खोराबार गोरखपुर
*गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरण-*
1. उ0नि0 रमेश यादव थाना खोराबार जनपद गोरखपुर
2. का0 राहुल यादव थाना खोराबार जनपद गोरखपुर
3. का0 राघवेन्द्र दुबे थाना खोराबार जनपद गोरखपुर

More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
महिला ने युवक की बीच रोड पर की पिटाई-