*आजमगढ में मोबाइल चोरी के आरोप में 10 वर्षीय बालक को बिजली के पोल में हाथ पैर बांध कर पीटा*
*रील बनाकर वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार, हत्या के प्रयास समेत कई धारा में FIR दर्ज*
आजमगढ़ के बरदह थाना के हदिसा गाँव मे मोबाईल चोरी करने के आरोप में 10 वर्षीय बालक को गाँव के कुछ लोगो द्वारा बिजली के पोल में घंटों हाथ व पैर रस्सी बांधकर पीटा गया। पीड़ित पिता ने स्थानीय थाने पर तहरीर दी। अपर पुलिस अधीक्षक नगर शैलेंद्र लाल ने बताया कि पुलिस हत्या के प्रयास के साथ ही कई धाराओं में मुक़दमा दर्ज कर जाँच में जुटी है। एक मुख्य आरोपी सुरेद्र को गिरफ्तार किया गया है और वहां मौजूद लोगों के खिलाफ भी 120 B के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। बालक को मेडिकल के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा। स्थानीय थाना क्षेत्र हदिसा गाँव निवासी रामकेश राम पुत्र स्व राजकुमार ने तहरीर देते हुये आरोप लगाया कि विगत चार दिन पूर्व गाँव के रामआसरे राम पुत्र देवनंदन संजय राम पुत्र रामबली सुरेन्द्र राम पुत्र श्रीराम विजयी राम पुत्र नन्हकू मोबाईल चोरी कर लेने का आरोप लगाते हुये हमारे 10 वर्षीय पुत्र को घर पर खोजे तो मौजूद नहीं मिला। वह सिवान में खेल रहा था। वही से पकड़ कर गांव में पोल में रस्सों से हाथ पैर बाँध कर लगभग तीन घण्टे बाँध कर मारे पीटे। पानी मांगने पर नही दिये। मुह में मिर्चा डाल दिये थे। किसी ने छुड़ाने प्रयास नही किया। सारी घटना की सूचना स्थानीय थाने पर दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने कोई कार्यवाही नही किया। घटना की शिकायत पुलिस अधीक्षक आज़मगढ़ को किया तो पुलिस बुला कर मुकदमा दर्ज की वही गाँव के लोगो ने वीडियो और रील बना कर वायरल कर दिया। पीड़ित ने बताया कि कान का पर्दा पट गया है। उसमें से ब्लड आ रहा था।

More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
महिला ने युवक की बीच रोड पर की पिटाई-