डेंगू से पीड़ित शिक्षक की क्लास रूम में मौत
शहर के म्योराबाद इसाई कॉलोनी निवासी अल्फ्रेड सुमित कुमार कुजूर (32) सेंट जोसेफ कॉलेज (एसजेसी) में बतौर टीचर तैनात थे। वह इंटर के बच्चों को कॉमर्स पढ़ाते थे। बृहस्पतिवार को भी दोपहर में वह कक्षा 11 के बच्चों को पढ़ा रहे थे कि अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जब तक कुछ लोग समझ पाते क्लास में ही उनकी मौत हो गई। इससे छात्र सदमे में आ गए और चीख पुकार करने लगे। शोरगुल सुनकर दूसरी कक्षाओं के टीचर के साथ प्रिंसिपल मौके पर पहुंच गए। उन्हें पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
अल्फ्रेड सुमित कुमार कुजूर कुछ दिनों से डेंगू से पीड़ित थे। वह अपना उपचार करा रहे थे। गुरुवार को कुछ आराम होने पर वह विद्यालय में पढ़ाने के लिए पहुंच गए और यह घटना हो गई। शोक में विद्यालय को दो दिनों के लिए बंद कर दिया गया है|

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-