May 25, 2026

आगामी त्योहारों को देखते हुये जनपद में मिलावट खोरी के खिलाफ खाद्य विभाग द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा-

Spread the love

वाराणासी/दिनाँक: 18अक्टूबर2022 (सू.वि.)

 

*आगामी त्योहारों को देखते हुये जनपद में मिलावट खोरी के खिलाफ खाद्य विभाग द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा*

 

आयुक्त महोदय खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उ0प्र0 लखनऊ के पत्र संख्याएफ0एस0डी0ए0/अभि0/2022-23/5131 दिनांक 14.10.2022 व जिलाधिकारी महोदय, वाराणसी द्वारा दिये गये निर्देश के अनुपालन में आगामी दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भाईदूज पर्व के अवसर पर आम जनमानस को सुरक्षित खाद्य एवं पेय पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित कराये जाने के उद्देश्य से समस्त मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों के विक्रय पर रोकथाम हेतु विशेषकर खाद्य पदार्थ खोया, नमकीन, ड्राई फ्रूट, खाद्य तेल एवं वनस्पति, घी, विभिन्न प्रकार की मिठाईयाँ, रंगीन मीठे खिलौने तथा अन्य खाद्य/पेय पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित कराये जाने हेतु श्री संजय प्रताप सिंह, अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, वाराणसी द्वारा गठित खाद्य सुरक्षा अधिकारयों के प्रवर्तन दल द्वारा आज दिनांक 18.10.2022 को जनपद- वाराणसी के विभिन्न स्थानों- ककरमत्ता, लहरतारा, चितईपुर, अवलेशपुर, अखरी बाईपास, राजातालाब, जगतपुर, वीरभानपुर स्थित कुल 34 प्रतिष्ठानों के निरीक्षण कर हुये 10 छापामार कार्यवाही में खाद्य पदार्थ पनीर, किशमिश, खोया, पापड़, छुहारा, नमकीन, छेना मिठाई, मखाना, सरसो का तेल, काजू इत्यादि के कुल 23 नमूनें वास्ते गुणवत्ता जॉच हेतु संग्रहित किये गये। इस प्रकार दिनांक 17.10.2021 से चलाये जा रहे अभियान में अब तक कुल 59 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर 19 छापामार कार्यवाही में कुल 36 नमूनें संग्रहित किये गये हैं। उक्त छापामार कार्यवाही में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री अमित, खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री रमेश सिंह, श्री योगेश कुमार राय, श्री गोबिन्द यादव श्री अवनीश कुमार सिंह, श्रीमती नितिका केशरी, श्री मानवेन्द्र कुमार सिंह, श्री रजनीश कुमार, श्री सीताराम सिंह कुशवाहा, श्री विजय बहादुर, श्रीमती बेबी सोनम, श्रीमती रीता, श्री शीत कुमार सिंह, श्री सम्राट श्रीवास्तव, श्री सुरेन्द्र प्रताप नारायण सिंह, श्री सरोज कुमार, श्री राकेश, श्री महातिम यादव, श्री राजकुमार यादव, सहायक आयुक्त (खाद्य)II/अभिहित अधिकारी, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, वाराणसी श्री संजय प्रताप सिंह के निर्देशन में मौजूद रहे।