लोकसभा चुनाव में नेता बयानों के जरिए एक दूसरे पर निशाना साध रहे हैं। मतदाताओं के दिलों पर राज करने के लिए शायद उन्हें बदजुबानी बेहतर हथियार नजर आ रहा है। इसी कड़ी में अकबरुद्दीन ओवैसी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साथा।
एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी के भाई अकबरुद्दीन ओवैसी ने एक जनसभा में कहा कि ये समझ के बाहर है कि पीएम नरेंद्र मोदी हैं क्या। कभी वो चायवाल बन जाते हैं, तो अब वो दूसरे रूप में नजर आ रहे हैं। इस चुनाव से ठीक पहले वो चौकीदार बन चुके हैं।
अकबरुद्दीन ओवैसी ने कहा कि चायवाला बनकर उन्होंने देश को गुमराह किया और अब चौकीदार बन कर वही काम कर रहे हैं। पीएम मोदी जब चायवाला बने तो उस वक्त मैंने कहा कि चाय की केतली, चुल्हा मैं दूंगा चाय बनाकर वो पिलाएं। पीएम मोदी वो शख्स हैं जो कभी नाले की गैस से पकौड़ा बनाते हैं। और अब जब वो चौकीदार बन चुके हैं तो वो उन्हें टोपी और सीटी देंगे। ये बेहतर होता कि पीएम नरेंद्र मोदी टोपी और गले में सीटी बांधकर देश की चौकीदारी करें।

More Stories
गृह मंत्री की बंगाल दौरा आज
माननीय केशव प्रसाद मौर्या जी ने जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जनता दर्शन कार्यक्रम
योगी से छुट्टी लेकर ही UP छोड़ पाएंगे मंत्री: CM ने मंत्रियों को 100 दिन का एजेंडा सौंपा; नई गाड़ी, फर्नीचर खरीदने पर रोक