June 13, 2026

गस्त करके लोगों को कराया सुरक्षा का एहसास-

Spread the love

*कैंट थाना प्रभारी ने दल बल के साथ गोलघर क्षेत्र में किया पैदल गस्त*

 

*गस्त करके लोगों को कराया सुरक्षा का एहसास*

 

गोरखपुर । आगामी त्योहार दीपावली और छठ को लेकर एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर के निर्देश व एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी कैंट श्याम देव के कुशल मार्गदर्शन कैंट थाना प्रभारी शशि भूषण राय ने जटेपुर चौकी इंचार्ज धीरेंद्र राय विश्वविद्यालय चौकी इंचार्ज अमित कुमार चौधरी के साथ रेलवे, विश्वविद्यालय, गोलघर सिटी मॉल आदि क्षेत्रों में पैदल गस्त करके लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया गया पैदल गश्त के दौरान कैंट थाना प्रभारी शशि भूषण राय लोगों से संवाद करके त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस का सहयोग करने की लोगों से अपील की है उन्होंने कहा कि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति व वस्तु दिखाई दे तो उसकी तत्काल सूचना पुलिस को दें पुलिस आपकी सेवा में सदैव तत्पर है।