*प्रेस नोट थाना राजघाट गोरखपुर दिनांक 17.10.2022*
*मादक पदार्थों का शातिर तस्कर नाजायज़ गाँजा, अपाचे मोटरसाईकिल एवं गांजे की विक्री से प्राप्त 20 हज़ार रुपए के साथ गिरफ्तार*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा अवैध मादक पदार्थों के व्यापार के रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के संबंध में दिए गए निर्देश के क्रम में व पुलिस अधीक्षक नगर जनपद गोरखपुर व क्षेत्राधिकारी कोतवाली के कुशल पर्यवेक्षण में व थाना प्रभारी राजघाट संजय कुमार मिश्रा जनपद गोरखपुर के कुशल निर्देशन में चौकी प्रभारी कुँवर गौरव सिंह द्वारा 5 किलोग्राम नाजायज़ गाँजा के साथ अभियुक्त शत्रुघ्न निषाद पुत्र मुरारी निषाद निवासी मंझरिया थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया । जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 305/2022 धारा 8/20 NDPS Act का अभियोग पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्त को न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*
शत्रुघ्न निषाद पुत्र मुरारी निषाद निवासी मंझरिया थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर
*बरामदगी-*
1. पाँच किलोग्राम नाजायज़ गाँजा
2. एक अदद अपाचे मोटरसाईकिल UP53DC0697
3. अवैध गाँजे की विक्री से प्राप्त नकद 20 हज़ार रुपए
*पंजीकृत अभियोग का विवरण-*
मु0अ0सं0 305/2022 धारा 8/20 NDPS Act थाना राजघाट गोरखपुर
*गिरफ्तारी करने वाली टीम-*
1-उपनिरीक्षक कुँवर गौरव सिंह थाना राजघाट गोरखपुर
2-कांस्टेबल पवन यादव थाना राजघाट गोरखपुर
3-कांस्टेबल देवेंद्र यादव थाना राजघाट गोरखपुर
4-कांस्टेबल अशोक यादव थाना राजघाट गोरखपुर

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-