लखनऊ : गैंगरेप मामले में DCP प्राची सिंह की बड़ी कार्रवाई, चौकी इंचार्ज सस्पेंड, कारण बताओ नोटिस जारी______
राजधानी लखनऊ के विभूतिखंड क्षेत्र में गैंगरेप मामले को लेकर सोमवार को डीसीपी प्राची सिंह ने सख्त एक्शन लिया. उन्होंने आस पास के थाना प्रभारियों को नोटिस जारी कर दिया. डीसीपी प्राची सिंह ने थाना प्रभारी विभूतिखंड, गोमतीनगर को नोटिस तामील की. उन्होंने सुशांत गोल्फ सिटी प्रभारी को भी नोटिस जारी किया|
बीते रविवार को राजधानी लखनऊ में छात्रा के साथ दिनदहाड़े अंजाम दिए गए दुष्कर्म के मामले से जुडी बड़ी खबर सामने आई. सोमवार को डीसीपी प्राची सिंह ने मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए घटनास्थल हुसड़िया के चौकी इंचार्ज हुसैन अब्बास को सस्पेंड कर दिया|
बता दें कि बीते रविवार को राजधानी लखनऊ में दिनदहाड़े छात्रा के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया गया था. ऑटो ड्राइवर और साथी ने छात्रा के साथ रेप कर हुसड़िया चौराहे पर फेंक फरार हो गये. प्रशासन के नाक के नीचे घटित हुई इस घटना ने पूरी कानून व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी. बहरहाल, डीसीपी ने एक्शन लिया और निलंबन की कार्रवाई के साथ ही कारण बताओ नोटिस भी जारी किया|

More Stories
एक अधिशासी अभियंता निलंबित, पांच-पांच अधिशासी अभियंता व सहायक अभियंता हटाए-
यूपी में बड़े पैमाने पर जिला जजों के तबादले-
निकाय चुनाव के मद्देनजर में सार्वजनिक अवकाश घोषित-