*भदोही अग्निकांड में झुलसी किरन की ईलाज के दौरान वाराणसी के चिकित्सालय में हुई मृत्यु*
*औराई दुर्गा पूजा पंडाल में अब तक हुई कुल 15 मृत्यु*
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परिजनों को संबल देने की ईश्वर से की प्रार्थना
भदोही 12 अक्टूबर 2022 / भदोही के औराई दुर्गा पूजा पंडाल अग्निकांड में अद्यतन जानकारी के संदर्भ में मेडिकल टीम प्रशासन वाराणसी ने बताया कि 15वीं मृतका किरन सिंह पत्नी संजय सिंह उम्र-40,निवासी-उचेठा औराई , मृत्यु-सर सुन्दर लाल BHU,12अक्टूबर 09:20 pm, बर्न 70%, से अधिक जल चुकी थीं। मृतका का विगत दिनों से पूरी चिकित्सा टीम तत्परता के साथ इलाज कर रही थी,लेकिन डॉक्टरों के अथक प्रयासों के बावजूद भी उनको बचाया नहीं जा सका।
जिलाधिकारी भदोही गौरांग राठी व पुलिस अधीक्षक डॉ.अनिल कुमार ने मृतकों के प्रति अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में ईश्वर से साहस संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है ।
जिला सूचना कार्यालय भदोही द्वारा प्रसारित

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-