सड़क पार कर रहे मासूम को ट्रक ने कुचला, आक्रोशित ग्रामीणों ने मार्ग जाम किया______
कौशांबी: यूपी के कौशांबी जिले में बुधवार की सुबह सड़क हादसे में मासूम बालक की मौत हो गई। हादसा सैनी के धाता सिराथू मार्ग पर रामपुर धमावां गांव में हुआ। पांच वर्षीय बालक सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान अनियंत्रित ट्रक ने कुचल दिया। हादसे से आक्रोशित लोगों ने मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस के समझाने के बाद मामला शांत हुआ। ट्रक चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है|
पांच वर्षीय अंशू नाना के घर आया था : सैनी कोतवाली इलाके के कमासिन निवासी विष्णु का पांच वर्षीय बेटा अंशू दो दिन पहले रामपुर धमावां गांव निवासी बिंशी प्रसाद के घर आया हुआ था। बिंशी प्रसाद उसके नाना हैं। बुधवार की सुबह अंशू सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान सिराथू की ओर से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने अंशू को तेज टक्कर मारी। वह गिर गया तो उसे कुुचलते हुए ट्रक का पहिया आगे निकल गया। इससे उसकी मौत हो गई|
एक घंटे यातायात ठप रहा, पुलिस के समझाने पर माने ग्रामीण : आसपास के लोगों ने हादसा देखा तो उधर दौड़े। वहां से ट्रक लेकर भाग रहे चालक को दौड़ाकर ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने मार्ग को जाम कर दिया। हादसे और रास्ताजाम की सूचना मिलने पर सैनी कोतवाली प्रभारी भुवनेश कुमार चौबे फोर्स के साथ वहां पहुंचे| उन्होंने समझा-बुझाकर आक्रोशित लोगों को शांत कराया। मार्ग पर करीब एक घंटे तक ठप यातायात बहाल हो सका|
ट्रक चालक गिरफ्तार : सैनी पुलिस ने आरोपित ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अंशू के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद अंशू के परिवार के लोगों की आंखों से आंसू नहीं रुक रहे हैं|





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-