April 16, 2026

गोंडा में पैगंबर पर आपत्तिजनक पोस्ट के बाद तनाव, आरोपी के घर पर पथराव, पुलिस की गाड़ियां तोड़ी गईं-

Spread the love

*Uttar Pradesh: गोंडा में पैगंबर पर आपत्तिजनक पोस्ट के बाद तनाव, आरोपी के घर पर पथराव, पुलिस की गाड़ियां तोड़ी गईं*:–

Uttar Pradesh: गोंडा जिले में एक युवक ने पैगंबर के बारे में विवादित टिप्पणी कर दी है। इससे मुस्लिम समुदाय में आक्रोश पैदा हो गया, इसके बाद नाराज लोगों ने आरोपी के घर पर पथराव कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई है। मामले में 25 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में एक स्थानीय युवक ने पैगंबर के बारे में सोशल मीडिया में ‘आपत्तिजनक’ टिप्पणी कर दी, इससे समाज के लोगों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने आरोपी युवक के घर पर पथराव शुरू कर दिया, जिससे जिले में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। जिले में अतिरिक्त बलों को तैनात किया गया है और जिला प्रशासन स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए है।

मंगलवार को मुसलमानों द्वारा कथित तौर पर पथराव कर आरोपी के घर पर हमला करने के बाद विवाद खड़ा हो गया था। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने आरोपी रिक्की को बाद में गिरफ्तार कर लिया। हिंसा में शामिल 25 अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है।

फे