April 16, 2026

दुष्कर्म का वांछित आरोपी पुरामुफ्ती पुलिस द्वारा गिरफ्तार-

Spread the love

*दुष्कर्म का वांछित आरोपी पुरामुफ्ती पुलिस द्वारा गिरफ्तार*

 

पुरामुफ्ती प्रयागराज।वांछित अपराधियो की धर पकड़ हेतु प्रयागराज पुलिस द्वारा इन दिनों विशेष अभियान चलाया जा रहा इसी अभियान के तहत प्रयागराज नगर थाना पुरामुफ्ती की पुलिस द्वारा आज दुष्कर्म में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।उक्त गिरफ्तारी।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज शैलेश कुमार पाण्डेय के निर्देश वांछित शातिर अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में बुधवार पुरामुफ्ती थानाध्यक्ष उपेन्द्र प्रताप सिंह के कुशल नेतृत्व में उनकी पुलिस टीम ने थाने में पंजीकृत मुकदमा 307/2022 धारा 376,323,506 से सम्बन्धित वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा।जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी सल्लाहपुर कुलदीप शर्मा अन्य पुलिस के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे तभी मुखबीर से दुष्कर्म के वांछित आरोपी सोनू कुमार पुत्र माता प्रसाद निवासी वाजिदपुर सल्लाहपुर थाना पुरामुफ्ती प्रयागराज उम्र 28 वर्ष की मानिकपूर मोड़ क्षेत्र में होने की खास सूचना मिली जिसके बाद भ्रमण कर रही पुलिस टीम ने मोके पर पहुंचकर घरेबन्दी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और थाने ले आये जहा आगे की कार्यवाही की गई।