May 25, 2026

भेलूपुर थाना अंतर्गत अस्सी घाट पर आज नहाते वक्त राज किशोर पांडे नामक 18 वर्षीय छात्र गंगा में डूब गया-

Spread the love

वाराणसी। भेलूपुर थाना अंतर्गत अस्सी घाट पर आज नहाते वक्त राज किशोर पांडे नामक 18 वर्षीय छात्र गंगा में डूब गया। छात्र मूल रूप से बिहार के सिवान का रहने वाला था। अस्सी स्थित बी 1/150 में रहता था। छात्र मुमुक्षु भवन संस्कृत विद्यालय में रहकर पढ़ाई करता था। छात्र अपने मित्र आयुष उपाध्याय खंडेरा देवरिया के साथ अस्सी घाट पर नहाने के लिए पहुंचा था। राजकिशोर का पैर फिसल जाने के कारण वह गहरे पानी में डूब गया। उसके मित्र आयुष उपाध्याय ने फोन कर घटना की सूचना असि चौकी पर दिया। घटना की सूचना पर तत्काल पुलिस पहुंची। पुलिस ने घटना से एनडीआरएफ की टीम को अवगत कराया इस पर एनडीआरएफ की थी मौके पर पहुंचकर युवक की खोजबीन करने लगा कुछ देर के बाद में युवक बरामद हो गया। पुलिस ने घटना की सूचना से परिजनों को अवगत करा दिया है परिजन घर से वाराणसी के लिए निकल चुके हैं। पुलिस राज किशोर पांडे के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चार भाई-बहनों में यह अकेले था। मुमुक्षु भवन में रहकर पूर्व मध्यमा (कक्षा 9) की पढ़ाई कर रहा था। पिता का नाम गुरुदेव पांडे और माता का नाम धीरज देवी है।