➡लखनऊ-सीएम आज प्रदेशस्तरीय बाढ़ समीक्षा बैठक करेंगे,आज सुबह 9.30 बजे प्रदेशस्तरीय बाढ़ समीक्षा बैठक,5 कालिदास मार्ग आवास पर होगी समीक्षा बैठक,बाढ़ प्रभावित जिलों का दौरा भी करेंगे सीएम योगी,दोपहर 2 बजे के बाद दौरे पर निकलेंगे सीएम योगी.
➡लखनऊ- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज कार्यकम,बलरामपुर, श्रावस्ती,बहराइच दौरे पर रहेंगे सीएम,बाढ़ राहत कैम्प का निरीक्षण करेंगे मुख्यमंत्री,राहत सामग्री भी वितरण करेंगे सीएम योगी,आज अयोध्या दौरे पर भी रहेंगे सीएम योगी,रामानुजाचार्य जी के कार्यक्रम में शामिल होंगे,अयोध्या में रामानुजाचार्य की मूर्ति का अनावरण करेंगे,120 वर्ष पुराना है अम्मा जी का मंदिर,19 दिन में तीसरी बार अयोध्या आएंगे सीएम.
➡लखनऊ- महिला की निर्मम हत्या से सनसनी,पति ने पत्नी की निर्मम हत्या की,धारदार हथियार से पत्नी की हत्या की,स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस,आरोपी पति को पुलिस ने किया अरेस्ट,पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा,लखनऊ के इटौंजा थाना क्षेत्र की घटना.
➡कानपुर- सड़क पर सीमेंट से भरा ट्रक पलटा,तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा,हादसे में एसयूवी कार के परखच्चे उड़े,नशे में धुत ड्राइवर को पुलिस ने पकड़ा,मेट्रो का कार्य कर था ड्राइवर,फीलखाना क्षेत्र के बाटा चौराहे की घटना.
➡गाजियाबाद- पुलिस और लुटेरों के बीच हुई मुठभेड़,परिवार को बंधक बनाकर की थी लूटपाट,नेहरू नगर में कारोबारी को लूटा था,मुठभेड़ में 4 लुटेरे गोली लगने से घायल,परिवार को बंधक बनाकर 20 लाख लूटे थे,सिहानी गेट,कविनगर क्षेत्र में हुई मुठभेड़.
➡अम्बेडकरनगर- अम्बेडकरनगर में उफान पर घाघरा नदी,खतरे के निशान के ऊपर घाघरा का जलस्तर,मांझा क्षेत्र में कई एकड़ फसलें बर्बाद,नदी के बढ़ते जलस्तर से कटान भी शुरू,मांझा में रहने वाले लोगों के घरों तक पहुंचा पानी,घाघरा के बढ़ते जलस्तर से दहशत में लोग,बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा कर प्रशासन ने जाना हाल,टाण्डा,आलापुर तहसील क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालात.
➡गोरखपुर- जनपद में आज सभी स्कूल रहेंगे बंद,बारिश को देखते हुए डीएम ने दिया आदेश,नर्सरी से लेकर 12 तक के सभी स्कूल बंद,सभी बोर्ड और परिषद स्कूल रहेंगे बंद.
➡रायबरेली- डीएम के आदेश पर चला चेकिंग अभियान,एआरटीओ प्रवर्तन के नेतृत्व में चेकिंग अभियान,अभियान में प्राइवेट एम्बुलेंस की करी गई जांच,जांच में 4 प्राइवेट एम्बुलेंस अनफिट निकलीं,बिना फिटनेस के सड़कों पर फर्राटा भरते मिलीं,तत्काल चारों एम्बुलेंश को किया गया सीज,जिला अस्पताल के बाहर चलाया गया अभियान,जिला अस्पताल के बाहर खड़ी रहती हैं प्राइवेट एम्बुलेंस,प्राइवेट एम्बुलेंस संचालकों में मचा हड़कंप.
➡रायबरेली- निजी अस्पताल में मरीज की मौत,डॉक्टर,स्टॉफ पर लापरवाही का लगाया आरोप,परिजनों ने मामले की पुलिस से की शिकायत,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा,शहर कोतवाली के साईनाथ हॉस्पिटल की घटना.
➡मुरादाबाद- जिले के 9 गांवों में घुसा बाद का पानी,मुढ़ापांडे के गांवों में घुसा कोसी नदी का पानी,किसानों की हजारों बीघा फसल बर्बाद,मुख्य सड़कों में भी घुसा कोसी नदी का पानी,प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का किया जायजा.
➡महोबा- सरकारी जमीन पर दबंग भू-माफियाओं का कब्जा,रक्षा सम्प्रदा के खसरा नं. 103 में किया अवैध कब्जा,परिवारों को 10 दिन में जमीन खाली करने का नोटिस,रक्षा मंत्रालय ने सभी 12 परिवारों को दिया नोटिस,कुलपहाड़ तहसील क्षेत्र के धौर्रा गांव का मामला.।
➡झांसी- नाबालिग बच्ची बेहोसी की हालत में मिली,बेहोसी की हालत में भूसे के कमरे में मिली,परिजनों ने पड़ोसी युवक पर लगाया रेप का आरोप,पुलिस ने बच्ची को अस्पताल में कराया भर्ती,मऊरानीपुर क्षेत्र के बिजरबारा गांव का मामला.
➡बांदा- भारी बारिश से तालाब में तब्दील हुआ विद्यालय,विद्यालय में पानी भर जाने से शिक्षण कार्य बाधित,पिछले 1 सप्ताह से हो रही है रुक-रुककर बारिश,कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय कमासिन का मामला.
➡कुशीनगर- बाजार के लिए निकले सिपाही पर चाकू से हमला,सिपाही पर हुए हमले से प्रशासन में मचा हड़कंप,दो से तीन लोगों ने किया सिपाही पर चाकू से हमला,घायल सिपाही को कसया सीएचसी में कराया भर्ती,कसया थाना क्षेत्र के कसया बाजार की घटना.
➡देहरादून- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आज कार्यक्रम,11 बजे मंत्रिमण्डल की बैठक में शामिल होंगे,2 बजे लोकार्पण कार्यक्रम में शिरकत करेंगे धामी,खाद्य संरक्षा,औषधि प्रशासन के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण,4 बजे बजे शासकीय कार्य करेंगे सीएम धामी.
➡दिल्ली- फीफा अंडर-17 विश्व कप का भारत में हुआ शुभारंभ,उड़ीसा स्थित भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में शुभारंभ,मुख्यमंत्री नवीन पटनायक,मंत्री अनुराग ठाकुर रहे मौजूद,केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान समेत अन्य दिग्गज रहे मौजूद,अंडर-17 फीफा विश्व कप की मेजबानी कर रहा भारत,16 टीमों ने वैश्विक टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई किया है,पहला मैच नंबर 1 टीम अमेरिका-भारत के बीच कल हुआ.
➡दिल्ली- बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा का आज गुजरात दौरा,आज 8.35 बजे अहमदाबाद पहुंचेंगे जेपी नड्डा,महेसाणा और द्वारका के कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत|
*✒️ *महाकाल लोक के लोकार्पण के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, भारत की आत्मा का केंद्र रहा है उज्जैन*
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को उज्जैन में महाकाल लोक का लोकार्पण किया।प्रधानमंत्री ने महाकालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना भी की। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनका स्वागत किया। यहां जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जय महाकाल उज्जैन की ये ऊर्जा, ये उत्साह! अवंतिका की ये आभा, ये अद्भुतता, ये आनंद! महाकाल की ये महिमा, ये महात्म्या! ‘महाकाल लोक’ में लौकिक कुछ भी नहीं है। उज्जैन के छण-छण में, पल-पल में इतिहास सिमटा हुआ है। कण-कण में आध्यात्म समाया हुआ है और कोने-कोने में ईश्वरीय ऊर्जा संचारित हो रही है।उज्जैन ने हजारों वर्षों तक भारत की संपन्नता और समृद्धि का, ज्ञान और गरिमा का, और साहित्य का नेतृत्व किया है। ज्योतिषीय गणनाओं में उज्जैन न केवल भारत का केंद्र रहा है बल्कि ये भारत की आत्मा का भी केंद्र रहा है। जब भारत का भौगोलिक स्वरूप आज से अलग रहा होगा तब से ये माना जाता है कि उज्जैन भारत के केंद्र में हैं। हमारी तपस्या और आस्था से जब महाकाल प्रसन्न होते हैं तो उनके आशीर्वाद से ही ऐसे ही भव्य स्वरुप का निर्माण होता है। और महाकाल का जब आशीर्वाद मिलता है तो काल की रेखाएं मिट जाती हैं।
✒️ *यूपी के दोनों उपमुख्यमंत्री ने अखिलेश के हाथ पकड़कर दी सांत्वना*
यूपी के दोनों उप-मुख्यमंत्रियों- केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने अखिलेश यादव के हाथों को अपने हाथों में लेकर उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान केशव एक हाथ से अखिलेश यादव की पीठ सहलाकर भी उन्हें सांत्वना दे रहे थे।समाजवादी पार्टी के संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का मंगलवार को उनकै पैतृक निवास स्थान सैफई में अंतिम संस्कार हो गया। उनके बेटे और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उन्हें मुखाग्नि दी। पूरे देश से विभिन्न गणमान्य नेताओं, उद्योगपतियों, अभिनेताओं ने सैफई पहुंचकर नेताजी को श्रद्धांजलि दी और अखिलेश यादव को सांत्वना प्रदान की।इस बीच एक सुखद पल सबकी चर्चाओं में आया जब यूपी के दोनों उप-मुख्यमंत्रियों- केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने अखिलेश यादव के हाथों को अपने हाथों में लेकर उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान केशव एक हाथ से अखिलेश यादव की पीठ सहलाकर भी उन्हें सांत्वना दे रहे थे। उनके पीछे ही पूर्व भाजपा नेता और वर्तमान में सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य बैठे हुए हैं जबकि ब्रजेश पाठक के एक तरफ आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह बैठे हैं।कुछ दिनों पहले यूपी विधानसभा में एक मुद्दे पर चर्चा करते समय केशव प्रसाद मौर्य और अखिलेश यादव के बीच तल्खी बढ़ गई थी और सदन का माहौल गरमा गया था। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा था कि सड़कें क्या सैफई की जमीनें बेचकर बनाई गई हैं। इसके जवाब में सपा नेता ने उन्हें जवाब देते हुए कहा था कि ”तुम अपने घर से अपने पिता जी से पैसा लाते हो क्या ये सब बनाने के लिए।” इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीच-बचाव करते हुए माहौल शांत कराया था।
✒️ *मंदी के माहौल में IMF ने भारत को दिया झटका, GDP ग्रोथ अनुमान पर चलाई कैंची*
वैश्विक स्तर पर तमाम अर्थशास्त्री कह रहे हैं कि दुनिया मंदी की चपेट में जा रही है। इस माहौल के बीच देश की इकोनॉमी से जुड़ी एक बुरी खबर आई है। दरअसल, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने देश की जीडीपी ग्रोथ अनुमान पर कैंची चलाते हुए 7 फीसदी से नीचे रख दिया है। IMF ने भारत के आर्थिक विकास के अनुमान को 6.8% किया है, जबकि जुलाई में अनुमान 7.4% का था। इस लिहाज से 0.6 फीसदी की कटौती की गई है। 2023 के लिए क्या है अनुमान: वहीं, विकास पूर्वानुमान में गिरावट के बावजूद भारत 2022 और 2023 में दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में से एक बना रहेगा। आईएमएफ के मुताबिक 2023 में भारत का जीडीपी ग्रोथ अनुमान 6.1% रहेगा।
✒️ *अलीगढ़ डांस दीवाने के नन्हें स्टार सोहेल की सोशल आईडी हैक, धोखाधड़ी*
अलीगढ कलर्स टीवी पर डांस दीवाने-3 के नन्हे स्टार सोहेल खान की सोशल आईडी हैक हो गईं। इतना ही नहीं जो धनराशि मिली, वह भी धोखाधड़ी की भेंट चढ़ गई। पीड़ित सोहेल ने मंगलवार को डीएम से गहुरा लगाई। मामले में सिटी मजिस्ट्रेट को जांच सौंपी गई है।कासिमपुर निवासी आठ वर्षीय सोहेल खान ने कलर्स टीवी चैनल के डांस दीवाने- 3 में अपने डांस का बीते दिनों जलवा बिखेरा था। टैलेंट की बदैालत ही अभिनेत्री माधुरी दीक्षित, अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती, जज धर्मेश एवं तुषार कालिया शाबासी बटोरते हुए टैलेंट शो डांस दीवाने-3 में जगह बनाई थी। फिर एक के बाद एक पायदान को पार करते हुए ग्रैंड फिनाले में एंट्री की और ग्रैंड फिनाले में रनर अप बनेसोहेल के पिता शहजाद ने डीएम इंद्रविक्रम सिंह से शिकायत करते हुए कहा कि पड़ोस के गांव तालिबनगर निवासी एक युवक ने उससे हमदर्दी दिखाते हुए सोहेल को कुनाल ठाकुर के पास डांस सिखाने के अलीगढ़ ले जाना शुरू किया था। टीवी शो में भी इस युवक ने खुद को सोहेल का हमदर्द बताया था। आरोप है कि सोहेल टीवी शो में रनरअप रहा तो उसे बतौर पुरस्कार मिले रुपयों को युवक ने अपने पास रख लिया। इतना ही नहीं तत्कालीन डीएम की ओर से मिले एक लाख रुपये का चेक भी अपने पास रखते हुए उसका भुगतान ले लिया। पिता का आरोप है कि युवक ने सोहेल के इंस्टाग्राम अकाउंट एवं यूट्यूब चैनल के पासवर्ड व आईडी को हैक करने के साथ ही उसके कीमती मोबाइल को भी छीन लिया है। मांगने पर जान से मारने की धमकी देते हुए बदले में पांच लाख रुपये की मांग की जा रही है। डीएम ने मामले में सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप वर्मा को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
✒️ *अलीगढ़ तुफैल हत्याकांड में मुजाहिद गुड्डू ने किया कोर्ट में सरेंडर*
अलीगढ़ कुख्यात अपराधी तुफैल अहमद की हत्या में आरोपी मुजाहिद हसन खां गुड्डू ने मंगलवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया।मसूदाबाद चौराहा पर 25 साल पहले हुई तुफैल की हत्या में कुर्की नोटिस जारी होने के बाद गुड्डू ने सरेंडर किया है।चार महीने पहले गैर जमानती वारंट में गुड्डू का छोटा भाई खालिद हसन खां पप्पू पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। उसी के बाद से गुड्डू फरार था। कोर्ट ने कुर्की नोटिस जारी कर दिया था। गुड्डू व पप्पू (दोनों भाई) सिविल लाइंस में हिस्ट्रीशीटर सूची में भी दर्ज हैं।बता दें कि 21 मई 1997 को बन्नादेवी क्षेत्र के सराय रहमान निवासी 26 वर्षीय कुख्यात अपराधी तुफैल अहमद अपने साथी संग बाइक पर था। तभी कार सवार बदमाशों ने मसूदाबाद के पास फायरिंग कर रंजिश व गैंगवार में उसकी हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने मूल रूप से परौरा बरला हाल बरगद हाउस निवासी मुजाहिद हसन गुड्डू, खालिद हसन उर्फ पप्पू, जौहराबाग के अहमद व खालिद के अलावा नई बस्ती के तोतला उर्फ गुड्डू को नामजद किया गया था। घटना के बाद आरोपी पक्ष की गिरफ्तारी न होने और विवेचना सही न होने का आरोप लगाकर तुफैल के भाई चमन खां विवेचना को सीबीसीआईडी के पास ट्रांसफर के लिए ले गए थे। सीबीसीआईडी ने इन आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी। चार्जशीट पर आरोपी पक्ष हाईकोर्ट से गिरफ्तारी स्टे ले आया था। उसके बाद से मामला शांत पड़ा था। हाईकोर्ट के निर्देश पर मई माह में गैर जमानती वारंट जारी होने पर पुलिस ने पप्पू को गिरफ्तार किया था। इस मामले में तीन अक्टूबर को सीजेएम न्यायालय ने गुड्डू के खिलाफ कुर्की नोटिस जारी कर दिए। हालांकि खास बात यह भी रही कि मुकदमे में पप्पू की अर्जी पर हाईकोर्ट से स्टे हुआ था। गुड्डू को स्टे में शामिल नहीं किया था।
✒️ *अलीगढ़ एएमयू में छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर छात्रों ने किया प्रदर्शन, कुलपति से की मांग*
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर विद्यार्थियों ने बाबे सैय्यद गेट पर प्रदर्शन किया। एएमयू में करीब चार साल से छात्र संघ चुनाव नहीं कराए गए हैं। इसके साथ ही अमूटा और एएमयू कर्मचारियों के भी चुनाव नहीं हुए हैं। छात्रों ने आज प्रदर्शन करते हुए कुलपति से मांग की है कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया के आधार पर छात्र संघ के साथ शिक्षकों की एसोसिएशन अमुटा का जल्द चुनाव कराएं।एएमयू के छात्र नेता जानिब हसन ने बताया कि छात्र संघ चुनाव नहीं करा कर एएमयू कुलपति छात्र अधिकारों का हनन कर रहे हैं। छात्र संघ चुनाव जल्द नहीं कराए जाते हैं तो एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा और बॉबे सैयद गेट पर धरने पर बैठेंगे। हालांकि छात्रों ने कुलपति के नाम संबोधित एक ज्ञापन प्राक्टर को दिया है। छात्र नेता जानिब हसन ने कहा कि अब फैसला कुलपति को लेना है। अगर कुलपति छात्रों के हित में फैसला करते हैं तो उनका स्वागत होगा और अगर छात्रों के विपक्ष में कुलपति काम करेंगे तो आंदोलन किया जायेगा।
✒️ *नेताजी के निधन की खबर सुन प्रशंसक बोला- जब मुलायम नहीं रहे तो मैं जीकर क्या करूंगा, की आत्महत्या*
नेताजी मुलायम सिंह यादव की मौत की खबर सुनकर मजदूर ने आत्महत्या कर ली। मजदूर की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि राजेश कुमार यादव (50 वर्ष) कानपुर इस्पात नगर में मजदूरी करता था। काम से वापस घर आते वक्त सोमवार को उन्हें मुलायम सिंह यादव के निधन की बात पता चली। इसपर वह बौखला गया और यह कहते हुए कि जब मुलायम सिंह नहीं रहे तो हम जीकर क्या करेंगे उसने पांडु नदी में छलांग लगा दी। राजेश यादव की मौत के बाद पत्नी रामरती और चार नाबालिग बेटियां ममता, ललिता, सरिता और आरूषी का हाल बेहाल है। भाई अमर बहादुर ने बताया कि बड़े भइया राजेश का नेताजी से बहुत लगाव था। उनके निधन की खबर सुनकर वह अवसाद में चले गए और आत्महत्या कर ली।
✒️ *यतेन्द्र सिंह ने पीसीएसजे परीक्षा पास करके नाम किया रोशन*
अलीगढ़ क्वार्सी बाईपास स्थित राजीव नगर के रहने वाले यतेन्द्र सिंह ने बिहार प्रदेश में पीसीएसजे की परीक्षा पास कर 30वी रेंक हासिल की है। यतेन्द्र सिंह के पिता पदम सिंह अधिवक्ता हैं पूर्व एडीजीसी हैं। उन्होंने बताया कि यतेन्द्र सिंह ने हाईस्कूल व इण्टर की परीक्षा यूपी बोर्ड से 78 प्रतिशत के साथ उत्तीर्ण की थी। बीएससी एएमयू से किया।एलएलबी बनारस विश्वविद्यालय से कि। एलएलएम परीक्षा में गोल्ड मैडलिस्ट रहे। लॉ से पीएचडी की तैयारी जारी है। बधाई देने वालो में बार के अध्यक्ष जगदीश सारस्वत, पूर्व उप सचिव योगेश सारस्वत, एसएस राघव, अमर सिह यदुवंशी, पीके सिह, मनोज शर्मा, संजीव शर्मा आदि अधिवक्ताओं ने बधाई दी है।
✒️ *डीएस कालेज के प्राचार्य आरके वर्मा सस्पेंड,के आदेश को कुलपति ने किया निरस्त*
डीएस डिग्री कालेज के प्राचार्य आरके वर्मा को प्रबंध समिति ने कल सस्पेंड कर दिया है। उनके स्थान पर समिति ने कालेज के पूर्व चीफ प्राक्टर डा. मुकेश भारद्वाज को प्राचार्य बनाया है।आरके वर्मा आयोग से चयनित होकर डीएस के प्राचार्य बने थे। राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय अलीगढ़ के कुलपति प्रो चंद्रशेखर ने तत्काल डीएस डिग्री कालेज के प्राचार्य आरके वर्मा के सस्पेंड ऑर्डर को निरस्त कर दिया।अब डीएस डिग्री कालेज के प्राचार्य आरके वर्मा ही रहंगे।
✒️ *सांसद साध्वी निरंजन ज्योति का गिरने से टूटा हाथ, बाेली- कई बार संभालने का किया था प्रयास*
सपा संरक्षक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार के लिए उनका पार्थिव शरीर को पैतृक ग्राम सैफई में आवास से मेला ग्राउंड पर लाया गया, जहां लोगों ने अंतिम दर्शन करके श्रद्धा सुमन अर्पित किए,इसी दौरान फतेहपुर सांसद साध्वी निरंजन ज्योति अंत्येष्टि स्थल पर धक्का-मुक्की के दौरान गिर गई। जिससे उनका हाथ टूट गया हैं।दोपहर बाद करीब तीन बजे पार्थिव शरीर को अंत्येष्टि स्थल पर लाया गया और अखिलेश ने मुखाग्नि दी तो मौजूद लोगों ने नम आंखों से नेताजी को अंतिम विदाई दी। जब तक सूरज चांद रहेगा नेताजी का नाम रहेगा के नारे गूंजते रहे।
✒️ *भारत ने 2-1 से जीता वनडे सीरीज, तीसरे मैच में कुलदीप यादव ने किया कमाल*
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैचों की सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। भारत के कप्तान शिखर धवन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। साउथ अफ्रीका की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए केवल 99 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 2-1 से वनडे सीरीज में मात दी है।बता दे कि इंडिया टीम ‘बी’ कहलाने वाली टीम ने साउथ अफ्रीका को हरा दिया। सात विकेट से भारत ने तीसरा मैच जीत लिया। इस मैच में स्पिनर कुलदीप यादव ने शानदार गेंदबाजी की। कुलदीप ने 4.1 ओवर में 18 रन देकर 4 विकेट झटके। वहीं, मोहम्मद सिराज को प्लेयर ऑफ दी सीरीज की ट्रॅाफी दी गई। उन्होंने इस सीरीज में 5 विकेट झटके।100 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की तरफ से शिखर धवन और शुभमन गिल ने पारी की शुरुआत की लेकिन एकबार फिर धवन अनलकी साबित हुए और 8 रन बनाकर रन आउट हो गए। भारत को दूसरा झटका इशान किशन के रूप में लगा। इशान 10 रन बनाकर आउट हुए। भारत को तीसरा झटका शुभमन गिल के रूप में लगा। लुंगी एन्गिडी ने शुभमन को 49 रन के स्कोर पर आउट किया। शुभमन गिल के आउट होने के बाद बैटिंग के लिए संजू सैमसन आए। इस मैच में श्रेयस अय्यर 28 और संजू सैमसन 2 रन बनाकर नाबाद रहे।
✒️ *अलीगढ़ कारागार में इस बार महिला बंदी वीडियो कॉल पर पति के दर्शन से खोलेंगी करवाचौथ का व्रत*
अलीगढ़ कारागार प्रशासन ने इस करवाचौथ महिला बंदियों के लिए पति के वीडियो कॉल पर दर्शन कर व्रत खोलने की व्यवस्था की है। जेल प्रशासन द्वारा वीडियो कॉल कराई जाएगी। वहीं, कई ऐसे भी केस हैं, जिनमें पति व पत्नी दोनों ही जेल में हैं। उनकी करवा चौथ वाले दिन मिलाई कराई जाएगी। इसके अलावा जेल प्रशासन महिला बंदियों के पतियों से संपर्क किया जा रहा है, जिन पतियों के पास वीडियो कॉल की सुविधा नहीं हैं, उनकी व्रत खोलने के समय मिलाई कराने पर विचार चल रहा है,वरिष्ठ जेल अधीक्षक बृजेंद्र सिंह यादव ने बताया कि अलीगढ़ कारागार के इतिहास में यह व्यवस्था पहली बार की जा रही है। वर्तमान में जेल में 196 महिला बंदी हैं, इनमें से अधिकांश महिलाएं व्रत रखेंगी। व्रत खोलने के लिए इनको विशेष भोजन/पकवान की व्यवस्था की जाएगी,जेल में बंद कई पुरुष बंदियों ने भी अपनी पत्नियों के लिए करवा चौथ का व्रत रखने की इच्छा जाहिर की है। जेल प्रशासन की ओर से उनके लिए भी व्यवस्था की जा रही है। पुरुष बंदियों को भी वीडियो कॉल के जरिये ही उनकी पत्नियों के दर्शन कराए जाएंगे
✒️ *मडराक क्षेत्र में बाइक सवारों को मैक्स ने रौंदा एक की मौत एक गंभीर रूप से घायल*
थाना गांधी पार्क क्षेत्र नगला मानसिंह निवासी 20 वर्षीय गौरव कुमार पुत्र रमेश चंद्र की रिश्तेदारी में बेटे का जन्मदिन था उसमें शामिल होने के लिए अपने दोस्त अमित पुत्र साहब सिंह को बाइक पर बैठा कर अपने रिश्तेदारी मैं इगलास की ओर जा रहा था जैसे ही वह मथुरा रोड आसना चौकी के निकट पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही मैक्स ने बाइक को रौंद दिया जिसमें दोनों युवक खून से लथपथ होगा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना घटित होते ही ग्रामीण एकत्रित हो गए। मौके पर पुलिस पहुंच गई दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। यहां से दोनों की हालत को देखते हुए मेडिकल रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान गौरव की मौत हो गई। मौत की सूचना पाकर परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अपने पीछे तीन भाई एक बहन माता पिता को रोते बिलखते हुए छोड़कर चला गया।
✒️ *सासनी गेट क्षेत्र में युवक ने विषाक्त पदार्थ का किया सेवन हालत गंभीर*
थाना सासनी गेट क्षेत्र सराय मिश्र निवासी एक युवक ने आरोप लगाते हुए बताया कि मैंने अपने ही मोहल्ले की एक युवती से प्रेम संबंध होने के साथ ही मेने उससे 6 माह पूर्व कोर्ट मैरिज कर ली। मंगलवार की दोपहर प्रेमी से प्रेमिका ने बात करने से इंकार कर दिया तो प्रेमी ने आक्रोश में आकर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया, हालत बिगड़ने पर परिवारी जन जिला अस्पताल मलखान सिंह लेकर आए यहां से उसकी हालत को देखते हुए मेडिकल रेफर कर दिया।
✒️ *सुबै के मुखिया के आने से पहले ही सड़क में गड्ढे भरने का काम शुरू*
थाना सिविल लाइन क्षेत्र पुलिस लाइन तस्वीर महल चौराहे के निकट सड़कों में गड्ढे भरे जा रहे हैं आनन-फानन के चलते जेसीबी मशीन रोलर गिट्टी डालकर सड़क पर ऊपर से सही तरीके से कार्य किया जा रहा है क्योंकि 13 अक्टूबर को सूबे के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आ रहे हैं जिसकी भनक लगते ही पी डब्लू डी नगर निगम हरकत में आ गया और सड़क में हो रहे गड्ढों को भरना शुरू कर दिया मंगलवार की सुबह नगर निगम पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी महानगर के चारों ओर सड़क के गड्ढों को भर रहे हैं योगी आदित्यनाथ के आने से पहले ही आखिर यह देखना है कि बरसात के मौसम में ही क्यों सड़क के गड्ढे भरे जाते हैं उससे पहले कार्य क्यों नहीं होता।
✒️ *अलीगढ़ नए क्षेत्रों में पिछड़ी जातियों के सर्वे को पर्यवेक्षक तैनात*
अलीगढ़ नगर निगम में सीमा में शामिल नए क्षेत्रों में पिछड़ी जातियों के रैपिड सर्वे को अफसर व पर्यवेक्षक गठित कर दिए गए हैं।नगर निगम सेवाभवन में उप नगर आयुक्त ने इसको लेकर समीक्षा बैठक की। पिछड़ी जातियों के रैपिड सर्वे के बाद आरक्षण के लिए रिपोर्ट शासन को जाएगी।नगर निगम सीमा में शामिल 16 गांवों में पिछड़ी जातियों की सर्वे के लिए 4 क्षेत्रीय अधिकारी 24 पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक नगरीय निकाय में सीधे निर्वाचन द्वारा भरे जाने वाले स्थानों में नगरीय निकाय की कुल जनसंख्या में पिछड़ी जाति की जनसंख्या के अनुपात में पिछड़ी जाति की वार्डवार जनसंख्या की गणना के लिए रैपिड सर्वे होगा। सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद सिंह, सहायक नगर आयुक्त पूजा श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता अशोक कुमार भाटी व कर निर्धारण अधिकारी राजेंद्र प्रसाद सिंह को क्षेत्रीय अधिकारी नामित किया गया है। जिनके नेतृत्व में 6 पर्यवेक्षक विभिन्न पार्षद वार्ड वार लगाए गए हैं। सभी को शासन की मंशा के अनुरूप तत्काल रैपिड सर्वे हेतु निर्देशित किया गया है।
✒️ *अलीगढ़ में हुई बारिश ने शहर की ट्रैफिक मैनेजमेंट व्यवस्था को किया ठप*
अलीगढ़ में हुई बारिश ने आम जनजीवन को तहस नहस करने के साथ ही संसाधनों को भी नुकसान पहुंचाया है। शहर का ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पूरी तरह से ठप हो गया। आज सुबह चौराहों पर पुलिसकर्मियों द्वारा डंडे के सहारे ट्रैफिक व्यवस्था को संभाला गया। ट्रैफिक लाइट व सीसीटीवी बंद रहे। हालांकि दोपहर बाद कुछ कैमरे व लाइट चालू हो गए। बारिश के चलते शहर में कंट्रोल कमांड सेंटर से संचालित सीसीटीवी कैमरे भी बंद होने व ट्रैफिक लाइट्स बंद होने के संबंध में एसपी ट्रैफिक ने नगर आयुक्त को पत्र लिखा। इसके अलावा कंट्रोल कमांड सेंटर की टीम भी कैमरों को ठीक करने के लिए दौड़ती रही।
✒️ *महुआखेड़ा क्षेत्र के एटा चुंगी पर महिला का एटीएम कार्ड बदलकर खाते से निकाले 63 हजार रुपए*
अलीगढ़ महुआखेड़ा क्षेत्र के एटा चुंगी पर शातिर युवक ने महिला का एटीएम कार्ड बदलकर खाते से हजार रुपए की नगदी पार कर दी। इसके बाद दूसरा कार्ड देकर फरार हो गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है,वहीं,पुलिस फुटेज के आधार पर पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है।वाकये के अनुसार कुलदीप विहार निवासी कंचन का एसबीआई बैंक में खाता है।वह घर से एटा चुगी स्थित एटीएम से रुपए निकालने गई थीं। जैसे ही कंचन ने मशीन में एटीएम कार्ड डाला तो ट्रांजक्शन नहीं हो सका। इसी बीच पास में ही खड़े एक युवक ने मदद का भरोसा देकर कंचन के हाथ में लगे एटीएम कार्ड को ले लिया। कुछ देर बाद उसी बैंक का दूसरा एटीएम कार्ड हाथ में थमा दिया। नजर झपकते ही शातिर युवक मौके से फरार हो गया। कुछ ही देर में कंचन के मोबाइल पर खाते से 63 हजार रुपए निकलने का मैसेज आ गया। यह देख कंचन को अपने साथ हुई ठगी का अहसास हुआ। सूचना मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुच गई। पुलिस ने एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो आरोपी की तस्वीर कैद हो गई। अब फुटेज के आधार पर पुलिस शातिर युवक की तलाश में जुट गई है। इंस्पेक्टर विजय कांत शर्मा ने बताया कि एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी का मामला सामने आया था। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
✒️ *अलीगढ़ जीआरपी ने ट्रेनों में चोरी करने वाले दो शातिरों को दबोचा*
अलीगढ़ जीआरपी ने सराहनीय कार्य करते हुए ट्रेनों में चोरी करने वाले दो शातिरों को दबोचा है। पकड़ गए अभियुक्त चाहत उर्फ छोटू पुत्र रघुनन्दन निवासी संगम बिहार राजू परचून वाले के घर पर किराये पर थाना क्वार्सी, शिवम पुत्र कालीचरन निवासी मंदिर का नगला थाना मडराक के निवासी हैं। दोनों के पास से एक अंगूठी, एक चैन, एक मंगल सूत्र, दो पायल, एक कडा व कुल रुपये 3940 रुपये बरामद किए गए हैं। पूछताछ में चाहत उर्फ छोटू पुत्र रघुनन्दन व शिवम पुत्र कालीचरन बताया कि चलती ट्रेन में चोरी करते और उतर जाते थे।
✒️ *भारत रत्न जयप्रकाश नारायण को दी श्रंद्धांजलि*
परोपकार सामाजिक सेवा संस्था द्वारा गांव तोछीगढ़ में संपूर्ण क्रांति के जनक लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 120 वीं जयंती मनाई गई। अध्यक्ष जतन चौधरी ने कहा कि जयप्रकाश नारायण एक महान कर्म यौद्धा थे। उनके विचार व सिद्धांत, भारतीय राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं स्वस्थ सामाजिक जीवन के लिए सदैव प्रासंगिक बने रहेंगे। समाज सेवा के लिए 1965 में उन्हें मैगससे पुरस्कार प्रदान किया गया था। 1998 में उन्हें मरणोपरांत देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। इस मौके पर रमेश ठैनुआं, भोला चौधरी, अमन, चिंटू, अंकित, सागर, अमित ठैनुआं, आकाश, लखन ठैनुआं, प्रदीप, राहुल, लोकेश चौधरी, गुड्डू आदि थे।
✒️ *तमंचे के साथ फोटो वायरल, युवक गिरफ्तार*
अलीगढ़ गौंडा क्षेत्र के गांव माती के मुकुल उर्फ नैहना व राहुल ने इंटरनेट मीडिया (फेसबुक) पर अवैध तमंचा के साथ फोटो शेयर किए थे। सोशल मीडिया सेल के द्वारा इन्हें चयनित किया गया। एसआइ मनु यादव के द्वारा दोनों युवकों को चिंता की नगरिया वाले चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। युवकों से एक-एक तमंचा व कारतूस बरामद किए हैं। दोनों को जेल भेजा है।
✒️ *मुलायम सिंह को दी श्रद्धांजलि*
बेसवां कस्बा में पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव को पूर्वी शेखान मोहल्ला में सपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर नगर अध्यक्ष मौ. इरफान कुरैशी, सलमान कुरैशी, आदिल फरीदी, प्रदीप वाल्मीकि, उदय सिंह, हेमंत कुमार, मुरारी लाल, कुलदीप कुमार, सुनील बंसल, हेमंत सविता, धर्मजीत सिंह, गौरव कुमार आदि थे।
✒️ *मारपीट की घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज*
इगलास कोतवाली क्षेत्र के गांव कजरौठ निवासी मीना पत्नी मनोहर का कहना है कि गांव के ही जगदीश व इसकी पत्नी सुधा ने सोमवार को घर में घुसकर उसके व पुत्री कविता, रुची, मोनिका, ज्योति के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की। वहीं गांव सलेमपुर निवासी वीरपाल सिंह पुत्र यादराम का कहना है कि मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे गांव के ही इसरायल, शौकीन, रफीक, गुप्ता, आमिर, अकबर, यासीन, आलम हमलाबर होते हुए घर में घुस आए। आरोपितों ने उसके भतीजे आकाश, दीपेश के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की। दोनों घटनाओं के संबंध में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-