प्रयागराज : अटाला में बवाल के बाद आगजनी और तोड़फोड़ करने वालों से वसूली की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पुलिस आरोपियों के घर पर नोटिस तामिल करा रही है। इसमें नगर निगम, बिजली विभाग और पुलिस की ओर से अलग-अलग वसूली की नोटिस जारी की जा रही है। इस नोटिस से हड़कंप मचा हुआ है।
नुकसान का दर्ज है मुकदमा :
10 जून 2022 को जुमे के दिन अटाला में बवाल हुआ था। पुलिस ने अटाला में भीड़ एकत्र होने से रोकने की कोशिश की तो नाबालिगों को आगे करके पुलिस पर पथराव किया गया। इसके बाद वहां पर जमकर उपद्रव हुआ। पीएसी की गाड़ी और पुलिसकर्मियों की बाइक फूंक दी गई। इस मामले में करेली और खुल्दाबाद थाने में छह मुकदमे दर्ज हुए। तीन मुकदमे बवाल से जुड़े, तो तीन मुकदमे नगर निगम और बिजली विभाग की ओर से नुकसान का दर्ज कराया गया। इसमें सीसीटीवी कैमरे तोड़ने और बिजली के केबल जलाने का आरोप है। पुलिस बवाल के तीन मुकदमों में नाबालिग समेत 106 को गिरफ्तार किया था। पांच फरार आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम किया, जिन्हें कोर्ट से राहत मिल गई है।
तीनों विभाग उपद्रवियों से करेंगे वसूली :
पुलिस ने बताया कि नगर निगम, बिजली विभाग और पुलिस की ओर से उपद्रवियों से वसूली की जानी है। पहले चरण में नगर निगम की ओर से नोटिस जारी किया गया है। इसे करेली पुलिस ने आरोपियों के घर पर नोटिस तामिल करा दिया है। शोलामार्केट निवासी राज और सुफियान, जीटीबी नगर करेली के मो. शाहिद और फैजान आदि को नोटिस जारी किया गया है। वहीं, पुलिस गिरफ्तार 106 आरोपियों में नाबालिगों को छोड़कर अन्य को नोटिस जारी करने वाली है। इन उपद्रवियों से कुल 58 लाख की वसूली की जानी है। इसी तरह बिजली विभाग की ओर से नोटिस जारी होगा। FTR





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-