May 30, 2026

अवैध अपमिश्रित कच्ची शराब, यूरिया व नौसादर के साथ 01 अभियुक्त व 01 अभियुक्ता गिरफ्तार-

Spread the love

*प्रेस नोट थाना राजघाट जनपद गोरखपुर दिनांक 11.10.2022*

 

*अवैध अपमिश्रित कच्ची शराब, यूरिया व नौसादर के साथ 01 अभियुक्त व 01 अभियुक्ता गिरफ्तार*

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा अपमिश्रित कच्ची शराब के निष्कर्षण व विक्रय एवं अपराध की रोकथाम अपराधियों की गिरफ्तारी” के संबंध में दिए गए निर्देश के क्रम में व पुलिस अधीक्षक नगर जनपद गोरखपुर व क्षेत्राधिकारी कोतवाली के कुशल पर्यवेक्षण में व संजय कुमार मिश्रा प्रभारी थाना राजघाट जनपद गोरखपुर के कुशल निर्देशन में चौकी प्रभारी टीपी नगर उ0नि0 कुँवर गौरव सिंह मय टीम द्वारा 120 लीटर अवैध अपमिश्रित कच्ची शराब, 100 ग्राम यूरिया व 200 ग्राम नौसादर के साथ अभियुक्तगण 1- सैफ खान पुत्र जमील खान निवासी मसौरा थाना हरपुर बुदहट गोरखपुर व अभियुक्ता 2. पाना निषाद पत्नी स्व0 राम निवास निवासी अमरूद मंडी चकरा अव्वल थाना राजघाट गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया । जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 295/2022 धारा 272 आईपीसी व 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्तों को न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है ।

 

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-*

1. सैफ खान पुत्र जमील खान निवासी मसौरा थाना हरपुर बुदहट गोरखपुर

2. पाना निषाद पत्नी स्व0 राम निवास निवासी अमरूद मंडी चकरा अव्वल थाना राजघाट गोरखपुर

 

*बरामदगी-*

120 लीटर अपमिश्रित कच्ची शराब, 100 ग्राम यूरिया, 200 ग्राम नौसादर

 

*पंजीकृत अभियोग का विवरण-*

मु0अ0सं0 295/2022 धारा 272 आईपीसी व 60 आबकारी अधिनियम

 

*गिरफ्तारी करने वाली टीम-*

1-उपनिरीक्षक कुँवर गौरव सिंह थाना राजघाट गोरखपुर।

2-कांस्टेबल विनोद कुमार थाना राजघाट गोरखपुर।

3- कांस्टेबल मनोज सिंह थाना राजघाट गोरखपुर।

4- महिला कांस्टेबल अन्नू सिंह थाना राजघाट गोरखपुर।

5. महिला कांस्टेबल अफसाना खातून थाना राजघाट गोरखपुर।