May 1, 2026

फ्लोरिडा के सर्जन जनरल डॉ. जोसेफ ए लाडापो ने कहा-

Spread the love

फ्लोरिडा के सर्जन जनरल डॉ. जोसेफ ए लाडापो ने कहा, ‘आज हमने COVID-19 mRNA टीकों पर एक एनालिसिस रिलीज किया जिसके बारे में जनता को जागरूक होने की जरूरत है. इस एनालिसिस ने 18-39 पुरुषों में हृदय संबंधी मृत्यु का जोखिम बढ़ा हुआ दिखाया है. फ्लोरिडा स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक सेल्फ कंट्रोल्ड केस सीरीज के माध्यम से एनालिसिस किया था, जो मूल रूप से वैक्सीन सेफ्टी का मूल्यांकन करने के लिए विकसित एक तकनीक है. अध्ययन में पाया गया कि mRNA वैक्सीनेशन के बाद 28 दिनों के अंदर 18-39 वर्ष की आयु के पुरुषों में हृदय संबंधी मृत्यु की घटनाओं में 84% की तेज वृद्धि दर्ज हुई.

 

 

*इस टीके को लेते वक्त किसे सावधान रहना चाहिए?*

 

मायोकार्डिटिस और पेरिकार्डिटिस जैसी पहले से मौजूद दिल की बीमारी वाले मरीजों को इस टीकाकरण पर विचार करते समय अतिरिक्त सतर्क रहना चाहिए और अपने डॉक्टर से एक बार परामर्श जरूर करना चाहिए. रिसर्च में जो खतरा इस टीके को लेकर पाया गया, वो किसी और वैक्सीन में नहीं मिला. सर्जन जनरल डॉ जोसेफ लाडापो का कहना है कि वैक्सीन समेत किसी भी दवा की सुरक्षा और उसके प्रभाव का अध्ययन सार्वजनिक स्वास्थ्य का एक महत्वपूर्ण घटक है, लेकिन इस वैक्सीन में सुरक्षा पर बहुत कम ध्यान दिया गया है. इसने कई लोगों की चिंताओं को खारिज किया है.