November 6, 2026

थाना बड़ागांव पुलिस ने चोरी की बोलेरो के साथ अभियुक्त सोनु ओझा को किया गिरफ्तार-

Spread the love

*कार्यालय पुलिस अधीक्षक वाराणसी, ग्रामीण*

*प्रेस नोट*

*दिनांक-11.10.2022*

*थाना बड़ागांव पुलिस ने चोरी की बोलेरो के साथ अभियुक्त सोनु ओझा को किया गिरफ्तार*

पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण के निर्देशन में अपराध व अपराधियों के गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान व अपर पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी बड़ागाँव के कुशल नेतृत्व में दिनांक 10.10.2022 को थाना बड़ागांव पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर लक्ष्मी स्वीट हाउस बसनी तिराहा के पास से चोरी की 01 अदद बोलेरो वाहन के साथ अभियुक्त सोनु ओझा पुत्र वीरेन्द्र ओझा हाल पता कन्दवा थाना मडुवाडीह, जनपद वाराणसी, स्थायी पता- ओझा का सेमरिया, थाना शाहपुर, जनपद-भोजपुर, विहार उम्र करीब 21 वर्ष को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है । उक्त गिरफ्तारी बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बड़ागांव पुलिस द्वारा मु0अ0स0 434/2022 धारा 41/411/420 भादवि पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण*

सोनु ओझा पुत्र वीरेन्द्र ओझा, हाल-पता कन्दवा, थाना मडुवाडीह, जनपद वाराणसी, स्थायी पता- ओझा का सेमरिया, थाना शाहपुर, जनपद-भोजपुर विहार उम्र करीब 21 वर्ष ।

*बरामदगी का विवरण*–

एक अदद बोलेरो वाहन ( रजि0न0 JH01BL7302,चेचिस नम्बर MA1XA2GHKE5H41846)

*पंजीकृत अभियोग*–

मु0अ0स0 434/2022 धारा 41/411/420 भादवि ।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण*

उ0नि0 कुमार गौरव सिंह, का0 महताब आलम, का0 राजकुमार, का0 व्यासमुनि गुप्ता, का0 हृद्येश कुमार थाना बड़ागाँव जनपद वाराणसी ग्रामीण ।

 

 

*सोशल मीडिया सेल*

*जनपद वाराणसी*

*ग्रामीण।*