*बाइक सवार युवक को टैंकर ने रौंदा मौत*
*हादसे में गंभीर रूप से घायल साथी का अस्पताल में चल रहा है इलाज*
*पश्चिम शरीरा कौशांबी* पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के गोराजू पेट्रोल पंप नंदा का पूरा के पास बाइक सवार एक युवक को तेज गति अनियंत्रित टैंकर ने पीछे से रौंद दिया है जिससे घटनास्थल पर बाइक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई है बाइक सवार दूसरा युवक गंभीर घायल है युवक की मौत की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और टैंकर को कब्जे में ले लिया है दुर्घटना के बाद भाग रहे चालक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया है और मामले की सूचना पुलिस को दिया है सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस पहुंची है और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है टैंकर और चालक को पुलिस ने अपने हिरासत में ले लिया है दुर्घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन भी घटनास्थल पर रोते बिलखते पहुंच गए हैं घटनास्थल पर कोहराम मचा हुआ है
जानकारी के मुताबिक कौशांबी थाना क्षेत्र के सिंघवल का पूरा गांव निवासी जितेंद्र कुमार सिंह उम्र लगभग 20 वर्ष पुत्र श्यामलाल अपने साथी रघुराज सिंह के साथ अपने ननिहाल बाकरगंज गए थे बाइक सवार दोनों युवक सोमवार की दोपहर बाकरगंज ननिहाल से वापस सिंघवल का पूरा अपने घर जा रहे थे जैसे ही बाइक सवार पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के गोराजू पेट्रोल पंप नंदा का पूरा के थोड़ा आगे पहुंचे थे कि पीछे से आ रहे तेज गति अनियंत्रित टैंकर ने बाइक सवारों को कुचल दिया इस हादसे में जितेंद्र कुमार सिंह उम्र 20 वर्ष की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई है और उसके साथी रघुराज सिंह को गंभीर चोटें आई हैं दर्दनाक मौत की जानकारी मिलते ही ग्रामीण आक्रोशित हो गए और घटनास्थल पर भीड़ लग गई ग्रामीणों ने दुर्घटना कर भाग रहे टैंकर चालक को वाहन समेत पकड़ लिया है सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है हादसे में घायल रघुराज सिंह को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है मामले की जानकारी मिलते ही मृतक जितेंद्र सिंह के ननिहाल और घर के लोग रोते बिलखते घटनास्थल पर पहुंच गए हैं

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-