*प्रेसनोट थाना शाहपुर गोरखपुर दिनांक 09.10.2022*
*अवैध जिन्दा कारतूस के साथ 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार*
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर* द्वारा “अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी” के संबंध में चलाये जा रहे अभियान* के क्रम में व पुलिस अधीक्षक नगर जनपद गोरखपुर व क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के कुशल पर्यवेक्षण में व श्री रणधीर कुमार मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर के कुशल नेतृत्व में उ0नि0 श्री आशीष कुमार सिंह चौकी प्रभारी असुरन थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर द्वारा 05 अदद जिन्दा कारतूस 32 बोर के साथ अभियुक्त अखिलेश निषाद पुत्र हरिश्चन्द निषाद नि0 बजरंग धाम कालोनी निकट खजाची चौराहा थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर को गिरफ़्तार किया गया जिसके सम्बंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 551/2022 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा रिमांड हेतु माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*
अखिलेश निषाद पुत्र हरिश्चन्द निषाद नि0 बजरंग धाम कालोनी निकट खजाची चौराहा थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर
*बरामदगी:-*
05 अदद जिन्दा कारतूस 32 बोर
*पंजीकृत अभियोग का विवरण-*
मु0अ0सं0 551/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर ।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का नाम :-*
1- उ0नि0 आशीष कुमार सिंह चौकी प्रभारी असुरन थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर ।
2-आरक्षी चन्दन कुमार थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर
3-आरक्षी अरविन्द यादव थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर

More Stories
परफारमेंस ग्रांड गांव का सीडीओ ने किया समीक्षा-
चौरीचौरा में निर्दल प्रत्याशी के घर से भारी मात्रा में शराब बरामद-
चोरी करने के आरोप में अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद-