July 15, 2026

थाना सिन्धोरा पुलिस ने बिजली विभाग के कर्मचारियो के साथ मारपीट करने व कार्यसरकार में बाधा डालने वाले अभियुक्त अनिल राम को किया गिरफ्तार-

Spread the love

*कार्यालय पुलिस अधीक्षक वाराणसी, ग्रामीण*

*प्रेस नोट*

*दिनांक-09.10.2022*

*थाना सिन्धोरा पुलिस ने बिजली विभाग के कर्मचारियो के साथ मारपीट करने व कार्यसरकार में बाधा डालने वाले अभियुक्त अनिल राम को किया गिरफ्तार*

पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण के निर्देशन में अपराध व अपराधियों के गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान व अपर पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी पिण्डरा के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 09.10.2022 को थाना सिन्धोरा पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र के दौरान मुखबिर की सूचना पर कटौना तिराहे के पास से बिजली विभाग के कर्मचारियो के साथ मारपीट करने व कार्यसरकार में बाधा डालने के सम्बन्ध में पंजीकृत मु0अ0सं0 214/2022 धारा 147/186/504/506/336/353 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्त अनिल राम पुत्र लल्ला राम निवासी ग्राम कटौना थाना सिंधोरा वाराणसी को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण*-

अनिल राम पुत्र लल्ल़ाराम निवासी ग्राम कटौना थाना सिन्धोरा जनपद वाराणसी उम्र करीब 35 वर्ष

*पंजीकृत अभियोग*

1. मु0अ0सं0 214/2022 धारा 147/186/504/506/336/353 भादवि ।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवण*

उ0नि0 श्री कृष्ण कुमार गुप्ता, उ0नि0प्रशि0 मो0 सुहैल थाना सिन्धोरा जनपद वाराणसी ग्रामीण ।

 

 

 

*सोशल मीडिया सेल*

*जनपद वाराणसी*

*ग्रामीण*