May 2, 2026

बेनीगंज में अधिवक्ता के घर से लाखों की चोरी-

Spread the love

**बेनीगंज में अधिवक्ता के घर से लाखों की चोरी**

 

प्रयागराज। बेनीगंज में एक अधिवक्ता के घर से चोरों ने लाखों का माल उड़ा दिया है। बेनीगंज निवासी अधिवक्ता आशीष कुमार श्रीवास्तव ने खुल्दाबाद थाने में चोरी की एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस को बताया कि दो अक्तूबर की रात में वह परिवार के साथ मांडा स्थित गांव चले गए थे।

 

इस दौरान घर में ताला बंद था। इस बीच चोरों ने आलमारी का ताला तोड़ दिया। लॉकर में रखा दो लाख रुपये और कीमती गहने चोरी कर ले गए। उनके मुंशी ने ताला टूटा देखकर चोरी की सूचना दी।

 

गांव से लौटने के बाद उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से जांच कर रही है।