*प्रेस नोट थाना खजनी जनपद गोरखपुर दिनांक 08.10.2022*
*लूट के आरोप में 02 अभियुक्त गिरफ्तार, लूट का मोबाइल व पैसा बरामद*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर महोदय द्वारा “अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी” के संबंध में चलाये जा रहे अभियान/निर्देश के क्रम में व पुलिस अधीक्षक दक्षिणी जनपद गोरखपुर व क्षेत्राधिकारी खजनी के कुशल पर्यवेक्षण में इकरार अहमद प्रभारी निरीक्षक थाना खजनी जनपद गोरखपुर मय फोर्स के मु0अ0सं0 302/2022 धारा 392 भादवि थाना खजनी गोरखपुर से संबंधित अभियुक्तगण 01. आर्यन चौहान पुत्र शेखर चौहान निवासी बेतियाहाता थाना कैन्ट जनपद गोरखपुर व 02. प्रेमसागर सोनकर पुत्र गोविन्द सोनकर निवासी बर्फखाना थाना राजघाट जनपद गोरखपुर को लूट की मोबाईल व लूट का 2500 रू0 के साथ गिरफ्तार किया गया । अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण व बरामदगी-*
01. आर्यन चौहान पुत्र शेखर चौहान निवासी बेतियाहाता थाना कैन्ट जनपद गोरखपुर
बरामदगी – लूट का 2500 रू0, व जामा तलाशी से 220 रू0 ।
02. प्रेमसागर सोनकर पुत्र गोविन्द सोनकर निवासी बर्फखाना थाना राजघाट जनपद गोरखपुर
बरामदगी – एक अदद मोबाईल फोन
*गिरफ्तारी के अभियोग का विवरण-*
मु0अ0सं0 302/2022 धारा 392 भादवि थाना खजनी गोरखपुर
*गिरफ्तारी करने वाले अधिकारी व कर्मचारीगण-*
1. प्रभारी निरीक्षक इकरार अहमद थाना खजनी गोरखपुर ।
2. उ0नि0 श्री अजय कुमार यादव थाना खजनी गोरखपुर ।
3. का0 दुर्गेश गुप्ता थाना खजनी गोरखपुर ।
4. कां0 बृजेश यादव थाना खजनी गोरखपुर ।

More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
महिला ने युवक की बीच रोड पर की पिटाई-