*गोरखपुर*
*चौरीचौरा तहसीलदार ने की नगर पंचायत चुनाव को लेकर बीएलओ की बैठक*
चौरीचौरा की तहसीलदार नीलम तिवारी ने शनिवार को नगर पंचायत चुनाव के लिए तहासील सभागार में बीएलओ की बैठक किया।
तहसीलदार ने कहा कि चुनाव आयोग व जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर मतदाता सूची का पुनरीक्षण होना है। सभी बीएलओ हर घर जाए और मतदाताओं का सत्यापन करें। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के किसी जनप्रतिनिधि या वीआईपी का नाम सूची से नही कटना चाहिए। उनके नाम हरहाल में सूची में दर्ज होना है। उन्होंने कहा कि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी। बैठक में नायब तहसीलदार अलका सिंह, सभी कानूनगो व लेखपाल उपस्थित रहे।




More Stories
परफारमेंस ग्रांड गांव का सीडीओ ने किया समीक्षा-
चौरीचौरा में निर्दल प्रत्याशी के घर से भारी मात्रा में शराब बरामद-
चोरी करने के आरोप में अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद-