_*सड़क दुर्घटना में घायल युवक की हुई मौत,परिजनों में मचा कोहराम*_
_*अझुवा कौशाम्बी* सैनी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा धुमाई के मजरे लोधन का पुरवा के युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी है।_
_जानकारी के अनुसार भारत सिंह उम्र तकरीबन 24 वर्ष पुत्र रामबली निवासी लोधन का पुरवा मिस्त्री का कार्य करता है बीती शाम प्रयागराज से कार्य कर वह रिश्ते का चाचा शिव शंकर के साथ मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था राष्ट्रीय राजमार्ग गुलामीपुर के पास आमने सामने दूसरी बाइक से टक्कर हो गयी साथ बैठा शिवशंकर को हल्की चोट आई है जबकि भारत सिंह गम्भीर घायल हो गया ,घायल युवक को राहगीरों के सहयोग से सिराथू अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने मौत की पुष्टि कर दी परिजनों को सूचना मिलते ही कोहराम मच गया आज शुक्रवार अझुवा चौकी पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है मृतक युवक की बीते फरवरी माह में शादी हुई थी कमाऊ पूत की मृत्यु से परिजनों में हाहाकार मचा हुआ है।_

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-